LATEST NEWS

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

50 साल की हुई ऐश्वर्या राय, 21 साल की उम्र में बनी मिस वर्ल्ड, इस तरह बनी थी हम दिल दे चुके सनम की 'नंदिनी'

50 साल की हुई ऐश्वर्या राय, 21 साल की उम्र में बनी मिस वर्ल्

DESK : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान देने वाली बॉलीवुड दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपनी 50वीं सालगिरह मना रही है। 1 नवंबर 1973 को जन्मी ऐश्वर्या राय भारत की गिनती उन अभिनेत्रियों में की जाती है। जिसने कामयाबी की उन  बुलंदियों को छुआ, जहां आज की कोई अभिनेत्री नहीं पहुंच सकी है। 

87 देशों की सुंदरियों को छोड़ा था पीछे

बॉलीवुड की सबसे खूबसुरत अभिनेत्रियों मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय ने बेहद छोटी उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी। 1994 का साल ऐश्वर्या के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। वो मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में भारत को रिप्रेजेंट करने गईं। प्रतियोगिता सन सिटी एंटरटेनमेंट सेंटर, सन सिटी साउथ अफ्रीका में हुई, जहां 21 साल ऐश्वर्या विनर बनीं।

इस कॉम्पिटिशन में अलग-अलग देशों की 87 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। ऐश्वर्या को मिस वर्ल्ड का ताज 1993 की मिस वर्ल्ड जमैका की रहने वाली लीसा हन्ना ने पहनाया था। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने वाली ऐश्वर्या दूसरी इंडियन मॉडल हैं। इससे पहले 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने यह अवॉर्ड जीता था।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों की ओर कदम रखा। मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से उन्होंने डेब्यू किया। वहीं हिन्दी फिल्मों में उन्होंने और प्यार हो गया से पर्दापण किया। लेकिन, ऐश्वर्या की यह दोनों फिल्म फ्लॉप हो गई और ऐश्वर्या का करियर डगमगाने लगा। ऐसे में 1999 में आई सुभाष घई की ताल ने ऐश्वर्या राय को फिर से जमने का मौका दिया। फिर हम दे दिल दे चुके सनम की नंदिनी को देख देश के करोड़ों फैंस ने अपना दिल ऐश्वर्या को दे दिया।

NSIT
Nsmch

आंखों को देखकर मिली थी फिल्म

ऐश्वर्या राय की आंखें बहुत खूबसूरत है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हम दिल दे चुके सनम के लिए ऐश्वर्या की आंखों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। ये फिल्म ऐश्वर्या को किसी ऑडिशन से नहीं बल्कि इत्तफाक से हुई एक मुलाकात के जरिए मिली थी।

राजा हिंदुस्तानी की पार्टी में हुई थी मुलाकात

संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या से पहली मुलाकात का किस्सा बताया था। संजय ने बताया था कि राजा हिंदुस्तानी की स्क्रीनिंग पर ऐश्वर्या ने उन्हें अप्रोच करते हुए कहा था, ‘हाय मैं ऐश्वर्या हूं। मुझे आपकी फिल्म खामोशी बेहद पसंद आई। भंसाली बोले- मैंने उनकी आंखों में आग देखी। उनकी आंखों का मुझ पर गहरा असर हुआ था। मैंने उंनसे कहा था, आपकी आंखों में एक बात है। ये इतनी पावरफुल हैं कि अगर आपको डायलॉग ना भी दिया जाए तो ये आंखें आसानी से अपनी बातें कह सकती हैं।

ऐश्वर्या को देखते ही वो समझ गए कि उन्हें अपनी फिल्म की नंदिनी मिल गई है। बाद में इसी रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 51 करोड़ कमाई करने वाली ये फिल्म साल 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसके साथ ही ऐश्वर्या की गिनती बॉलीवुड की बड़ी ऐक्ट्रेसों में होने लगी।

सबसे ज्यादा फीस लेनेवाली अभिनेत्री

ऐश्वर्या राय की गिनती सबसे ज्यादा फीस लेनेवाली ऐक्ट्रेसों में होती है। बॉलीवुड में ढाई दशक गुजारने के बाद भी ऐश्वर्या आज भी एक फिल्म के लिए 12 करोड़ चार्ज करती है। नेटवर्थ के मामले में भी वह आज की सभी  अभिनेत्रियों से  बहुत आगे है और लगभग 20 से ज्यादा ब्रांडस को एंड्रोस करती हैं। हालांकि बच्चन परिवार की बहू बनने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया है। ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म पीएस-2 थी। जिसमें उनके साथ साउथ के एक्टर विक्रम नजर आए थे।