LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

दुनिया भर के लोगों की पहली पसंद बना 12th fail, IMDB की रेटिंग में हासिल किए सबसे ज्यादा प्वाइंट

दुनिया भर के लोगों की पहली पसंद बना 12th fail, IMDB की रेटिं

DESK : आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित बनी फिल्म 12th fail को भारत में काफी पसंद किया गया। न सिर्फ सिनेमाघरों में फिल्म ने कामयाबी हासिल की, बल्कि ओटीटी पर भी फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। अब इस फिल्म के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। 12th fail ने दुनिया भर की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को IMDB में सबसे ज्यादा रेटिंग्स मिली है। फिल्म ने न सिर्फ इसने शाहरुख खान की 'जवान', 'पठान' से लेकर रणबीर कपूर-बॉबी देओल की 'एनिमल' को भी पीछे छोड़ दिया है। बल्कि ओपनहाइमर जैसी फिल्म से भी आगे निकल गई है। 

विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं' फेल वास्तव में एक बेहद इंस्पायरिंग कहानी है, जिसे ऑडियंस का खूब प्यार मिला है। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर यह मूवी सिनेमाघरों में अब भी देखी जा रही है और लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाने के बाद, इसको आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग्स मिली हैं। 10 में से 9.2 की रेटिंग पाकर ये साल की बेस्ट फिल्मों की कई लिस्ट में टॉप पर है। इसने शाहरुख खान की 'जवान', 'पठान' से लेकर रणबीर कपूर-बॉबी देओल की 'एनिमल' को भी पीछे छोड़ दिया है।

विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर 12th fail ने 2023 में, दुनिया भर की उन सभी फिल्मों में से, जिन्हें कम से कम 20,000 यूजर्स वोट मिले हैं, '12वीं फेल' को सबसे ज्यादा रेटिंग दी गई है। 2023 की हाई रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर '12वीं फेल है। इसके बाद 7.6 रेटिंग के साथ शाहरुख खान की 'डंकी' और अक्षय कुमार की OMG 2 है। 7.1 रेटिंग के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रो की 'मिशन मजनू' है। 'जवान' की रेटिंग 7 तो 'एनिमल', 'टाइगर 3' और 'गांधी गोडसे एक यु्द्ध' की 6.8 रेटिंग मिली है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को 6.7 तो 'तू झूठी मैं मक्कार' को 6 रेटिंग मिली है। 'द आर्चीज' और को 5.9 रेटिंग तो वहीं, सनी देओल की 'गदर 2' 5.2 रेटिंग दी गई है।

स्पाइडरमैन, गॉडजिला, ओपनहाइमर भी रह गए पीछे

'12वीं फेल' ने हॉलीवुड को भी पछाड़ाअगर हॉलीवुड फिल्मों से '12वीं फेल' की तुलना करें तो इसमें 8.6 की रेटिंग के साथ 'स्पाइडरमैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' है। साल की अन्य बड़ी फिल्में 'ओपेनहाइमर' (8.4), 'गॉडजिला माइनस वन' (8.4), और कन्नड़ फिल्म 'काइवा' (8.2) टॉप 5 में हैं। इसके अलावा, '12वीं फेल' ने लेटरबॉक्सडी 2023 साल की रिव्यू में हाईएस्ट रेटेड ड्रामा लिस्ट के रूप में टॉप 10 में भी अपनी जगह बनाई है।

NSIT
Nsmch