LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Champions Trophy: भारत कर सकता है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, आईसीसी पड़ोसी पाकिस्तान को दे सकता है झटका, जानें क्यों होगा ऐसा

Champions Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद अब चैपिंयंस ट्रॉफी की मेजबानी खतरे में पड़ गई है। जो स्थिति है उसके अनुसार अगर पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल में खेलने के लिए राजी नहीं होता है तो भारत को मेजबानी सौंपी जा सकती है।

 Champions Trophy: भारत कर सकता है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबान

DESK - चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने का सपना देख रहे पाकिस्तान को आईसीसी की तरफ से बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत भी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी ठोक सकता है। हालांकि अभी तक इस पर अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। लेकिन,  जो स्थिति बन रही है. इसके बाद पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी खतरे में पड़ गई है।

बता दें कि अगले साल होनेवाले आईसीसी (ICC) ने जो शेड्यूल जारी किया था उसके अनुसार मेगा इवेंट का आयोजन पाकिस्तान में होना था। PCB ने तो इसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया था, लेकिन भारत की बात ना मानने की उनकी जिद्द अब भारी पड़ सकता है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारत सरकार की अनुमति के बिना टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। 

क्यों छीन सकती है मेजबानी

BCCI ने पाकिस्तान के सामने इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में कराने का प्रस्ताव भी रखा। हालांकि, PCB ये शर्त मानने को राजी नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल पर कराने के लिए तैयार नहीं होता है तो आईसीसी उससे मेजबानी छिन सकता है। अगर पाकिस्तान ऐसे ही जिद्द पर अड़ा रहा और भारत के ना आने से बौखलाकर टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया तो चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को सौंपी जा सकती है।

16 साल से पाकिस्तान नहीं गई भारतीय टीम

साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद भारतीय टीम कभी पाकिस्तान में कोई मैच या सीरीज खेलने नहीं गई है. वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पिछले 29 सालों में ऐसा पहला ICC टूर्नामेंट होने वाला है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को मिली. मगर भारत के रुख के कारण पाकिस्तान का यह इंतजार अभी और अधिक लंबा चल सकता है. पाकिस्तान में आयोजित हुआ कोई आखिरी आईसीसी इवेंट 1996 का वर्ल्ड कप था.

NSIT
Nsmch