LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

AAJ Ka Rashifal 03 November 2024: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? जानें अपना दैनिक राशिफल

आज रविवार 03 november का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों को आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है.

AAJ Ka Rashifal 03 November 2024: आज का दिन सभी 12 राशियों क
आज 12 राशियों के जातकों का राशिफल- फोटो : freepik

AAJ Ka Rashifal 03 November 2024: आज रविवार 03 november  का दिन विशेष है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों को आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है. जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-


1. मेष राशि (Aries)

राशिफल: दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। किसी मित्र से नौकरी में बदलाव पर चर्चा संभव है। घर में पुरानी गलती के उजागर होने से तनाव हो सकता है।

Diarch GO

सुझाव: काम में जल्दबाजी से बचें और धैर्य बनाए रखें।

2. वृषभ राशि (Taurus)

राशिफल: दिन खुशनुमा रहेगा। पुराने कर्ज को निपटाने का अच्छा अवसर है। बिजनेस में बड़ा टेंडर मिल सकता है। नया मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

सुझाव: किसी की बातों पर ज्यादा भरोसा न करें और अपने धार्मिक कार्यों पर ध्यान दें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

राशिफल: आज मानसिक स्थिति बेहतर होगी। भगवान की भक्ति में मन लगेगा और उधार दिया गया पैसा वापिस मिलने से आर्थिक मजबूती आएगी। बेवजह के विवादों से बचें।

NSIT
Nsmch

सुझाव: शांत रहें और परिवार में शांति बनाए रखें।

4. कर्क राशि (Cancer)

राशिफल: आज आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगी। पारिवारिक बिजनेस में लाभ मिलेगा।

सुझाव: जीवन के अनुभवों से सीखें और खर्चों को नियंत्रित करें।

5. सिंह राशि (Leo)

राशिफल: दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। ध्यान रहे, व्यवहार में संयम रखें।

सुझाव: तनाव से निपटने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।

6. कन्या राशि (Virgo)

राशिफल: दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। जरूरत की चीजों पर खर्चा बढ़ेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

सुझाव: संतान की संगति पर ध्यान दें।

7. तुला राशि (Libra)

राशिफल: दिन संपत्ति संबंधित मामलों के लिए शुभ है। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा।

सुझाव: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जल्दबाजी से बचें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

राशिफल: किसी विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों के बढ़ने से थोड़ा तनाव हो सकता है। यात्रा के दौरान माता-पिता से बातचीत करें।

सुझाव: महत्वपूर्ण कार्यों में माता-पिता का परामर्श लें।

9. धनु राशि (Sagittarius)

राशिफल: दिन की शुरुआत में कार्यभार अधिक हो सकता है। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

सुझाव: बेवजह की चिंताओं से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें।

10. मकर राशि (Capricorn)

राशिफल: दिन खर्चों से भरा रहेगा। संतान के लिए नए वाहन की खरीदारी संभव है। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो सतर्क रहें।

सुझाव: खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत पर ध्यान दें।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

राशिफल: दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा। किसी पारिवारिक समस्या के कारण व्यस्तता रहेगी। सरकारी नौकरी के तैयारी कर रहे लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।

सुझाव: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

12. मीन राशि (Pisces)

राशिफल: दिन कुछ नया करने के लिए उत्तम है। परिवार में विवाद से बचें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। संतान की तरक्की से मन में संतोष रहेगा।

सुझाव: विवादों से दूर रहें और समझदारी से काम लें।