LATEST NEWS

  • Patna Bikram police flag march
  • पटना के बिक्रम में पुलिस का फ्लैग मार्च: DSP पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडालों का निरीक्षण,शांति

  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने वाला युवक को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
  • Bihar News : पूर्णिया में वायरल अश्लील वीडियो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डांसर के साथ कट्टा लहराने

  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की शराब जब्त, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
  • मुर्गी फार्म के नीचे बना रखा था अवैध शराब का तहखाना: 5580 केन बीयर और 15 लाख की

  • Motihari flag march by DM SP
  • मोतिहारी में डीएम-एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च: 833 स्थलों पर पुलिस बल तैनात, शांति की अपील

  • jamui woman murdered witchcraft suspicion
  • जमुई में अंधविश्वास का तांडव: डायन के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, झाड़ी में मिला शव

बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर

पश्चिम चंपारण के बगहा में अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने उप मुखिया और वार्ड पार्षद को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल दोनो जनप्रतिनिधि को बेहतर इलाज के बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है....

बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद
बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव- फोटो : धीरज पराशर

Bagha : पश्चिम चंपारण के बगहा में अपराधियों ने बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए जनप्रतिनिधियों को गोलियों से भून दिया। भैरोगंज पंचायत के उप मुखिया अशोक दास और वार्ड पार्षद राधेश्याम राम पर अज्ञात अपराधियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस जानलेवा हमले में दोनों गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी अत्यंत गंभीर और नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत बेतिया जीएमसीएच (GMCH) रेफर कर दिया। दोनों घायलों की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।

Diarch GO

भैरोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, सुराग जुटाने में जुटी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय भैरोगंज थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस ने आपराधिक घटना वाले स्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक व तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हमलावर अपराधियों के हुलिए और भागने की दिशा का पता लगाया जा रहा है।

बगहा एसडीपीओ निहार भूषण ने लिया घटनास्थल का जायजा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) निहार भूषण भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसडीपीओ ने जांच की प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया कि दो जनप्रतिनिधियों को गोली लगी है जिनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले के हर एक पहलू की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

हमले के कारणों का खुलासा नहीं, अपराधियों की पहचान के लिए छापेमारी

फिलहाल गोलीबारी के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पुरानी रंजिश, चुनावी विवाद तथा अन्य सभी संभावित कोणों से मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जनप्रतिनिधियों पर हुए इस हमले से स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

धीरज पराशर की रिपोर्ट