LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

कृष्णोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

पटना के मिलर ग्राउंड में कृष्णोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया और भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, सद्भाव व सामाजिक समरसता के संदेश पर जोर दिया।

कृष्णोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, CM सम्राट चौधरी ने किया उद्

पटना: राजधानी पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर ग्राउंड में बुधवार को ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यूथ अलायंस फॉर सोशल हार्मनी एंड एनवायरनमेंट (YASH) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने आचार्य किशोर कुणाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण भी किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पंडित बिपिन कुमार मिश्रा के शंखनाद से हुई। इसके बाद मंच पर मौजूद गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया और अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

CM सम्राट चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को बताया प्रासंगिक

Diarch GO

कृष्णोत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनका संदेश हर युग में समाज को प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब अधर्म और अन्याय बढ़ा, तब-तब धर्म की रक्षा का संदेश सामने आया। उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रही है।

बांसुरी और नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन

NSIT
Nsmch

कृष्णोत्सव के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कृष्ण भक्त उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन की भावपूर्ण बांसुरी प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं प्रिंस डांस ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि स्वास्थ्य मंत्री निशांत विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।

इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, डॉ. अशोक चौधरी, डॉ. दिलीप जायसवाल, मो. जमा खान, संजय कुमार सिंह और रामचंद्र प्रसाद समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

समस्तीपुर सांसद शांभवी, धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य सायन कुणाल, उनकी माता श्रीमती अनीता कुणाल, YASH के संस्थापक सदस्य डॉ. अजीत प्रधान, रणधीर धारी, इंद्रमोहन टुन्ना, परिमल राज, विधायक संजीव चौरसिया, अश्वमेघ देवी, अरुण मांझी, मंजरीक मृणाल, मनोरमा देवी, समृद्धि वर्मा, ऋतुराज, रणधीर कुमार सिंह, विशाल कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह, तरुण कुमार, अजय सिंह, पूर्व विधायक सुनील कुमार और सिया वक्त बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सैयद सलमान हुसैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तीन दिनों तक चलेगा कृष्णोत्सव 2026

आयोजकों के अनुसार, कृष्णोत्सव 2026 तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं और उनके संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल कृष्णमय नजर आया।