LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Chhoti diwali 2024: छोटी दिवाली के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना गुस्सा हो जाएंगी मां लक्ष्मी, अच्छे फल के लिए करें ये जरूरी काम

छोटी दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। मान्यता है कि देर तक सोने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं, जो दरिद्रता का कारण बन सकती है।

 Chhoti diwali 2024: छोटी दिवाली के दिन भूलकर भी न करें ये क
छोटी दिवाली के दिन करें जरूरी काम- फोटो : freepik

Chhoti diwali 2024: नरक चतुर्दशी जिसे छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष 30 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। यह त्योहार सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति का प्रतीक है।


छोटी दिवाली के शुभ उपाय:


यम के नाम पर दीप जलाएं:


इस दिन यमराज के नाम पर दीप जलाने की परंपरा है। घर के मुख्य द्वार पर यम दीप जलाने से जीवन में सुख-शांति और अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।

Diarch GO

शाम को सूर्यास्त के बाद दीप जलाना शुभ माना जाता है, इसे यम दीपदान भी कहते हैं।

तेल मालिश और स्नान:


नरक चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर पूरे शरीर पर तेल की मालिश करनी चाहिए और फिर स्नान करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन तेल में देवी लक्ष्मी और जल में मां गंगा का वास होता है, जिससे पवित्रता प्राप्त होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

भगवान कृष्ण और माता कालिका की पूजा:


इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता कालिका की विशेष पूजा का महत्व है। माता कालिका की पूजा करने से सभी दुखों से मुक्ति मिलती है।

NSIT
Nsmch

यह दिन काली चौदस के नाम से भी प्रसिद्ध है, इसलिए मान्यता है कि मां कालिका की पूजा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है।

नरक चतुर्दशी पर क्या न करें:


देर तक सोने से बचें:


इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। मान्यता है कि देर तक सोने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं, जो दरिद्रता का कारण बन सकती है।

तेल का दान न करें:


नरक चतुर्दशी के दिन तेल का दान नहीं करना चाहिए। तेल का दान करने से लक्ष्मी जी अप्रसन्न होती हैं।

मांसाहार का परहेज करें:


इस दिन मांसाहार का सेवन न करें। यह दिन पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक है, इसलिए शाकाहार का सेवन शुभ माना गया है।

इन नियमों का पालन करके आप नरक चतुर्दशी का पर्व शुभता और सकारात्मकता के साथ मना सकते हैं। देवी लक्ष्मी और यमराज की पूजा करके सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करें।