LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Maha Kumbh Mela 2025 - महाकुंभ में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए गौतम अडानी ने खोला खजाना, हर दिन एक लाख लोगों को बांटेगे महाप्रसाद, 2500 लोगों को दी गई जिम्मेदारी

Maha Kumbh Mela 2025 - 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होनेवाले महाकुंभ में अडानी ग्रुप हर दिन एक लाख लोगों को महाप्रसाद खिलाएगा। इसके लिए कंपनी ने इस्कॉन के साथ हाथ मिलाया है। इस दौरान लोगों को मुफ्त आरती संग्रह की किताब भी दी जाएगी।

Maha Kumbh Mela 2025 - महाकुंभ में आनेवाले श्रद्धालुओं के लि

N4N DESK - प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh Mela 2025) के शुरू होने में कुछ दिन का समय बाकी है। वहीं इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 40 दिन से ज्यादा समय तक चलनेवाले महाकुंभ में देश विदेश से लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। वहीं महाकुंभ से कई बड़े उद्योगपति भी जुड़ रहे हैं, जिनमें एक बड़ा नाम अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी भी शामिल है। जिनकी कंपनी  इस महाआयोजन में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार 

एक लाख लोगों को हर दिन बांटेंगे महाप्रसाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप द्वारा हर दिन करीब 1 लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद सेवा दी जाएगी। जिसके लिए इस्कॉन से हाथ मिलाया है। रिपोर्ट की मानें तो इस सेवा में हर रोज यहां पहुंचने वाले करीब श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाया जाएगा, जिसमें 18,000 सफाई कर्मचारी भी शामिल होंगे. ये प्रसाद हर दिन 2500 वॉलंटियर्स द्वारा हाइटेक सुविधाओं से लैस 2 रसोइयों में तैयार होगा

महाप्रसाद  में रोटी, दाल चावल, सब्जी और मिठाइयां शामिल 

बात करें अडानी ग्रुप और इस्कॉन द्वारा महाकुंभ में की जाने वाली प्रसादसेवा में शामिल व्यंजनों के बारे में, तो इस महाप्रसाद में रोटी, दाल, चावल, सब्जियां और मिठाइयां शामिल रहेंगी. श्रद्धालुओं को ये प्रसाद पत्तों से बने ईको-फ्रेंडली पत्तलों पर परोसा जाएगा. इसके लिए 40 असेंबली पॉइंट्स निर्धारित किए गए हैं, जहां पर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा. यही नहीं अडानी ग्रुप की ओर से इस मेले में पहुंचने वाले दिव्यांग व्यक्तियों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है, जिसमें उनके लिए गोल्फ कार्ट का प्रबंध भी शामिल है

एक करोड़ को बांटेंगे आरती संग्रह 

महाप्रसाद के साथ साथ अडानी ग्रुप आनेवाले लोगों के बीच आरती संग्रह की किताब भी वितरित करेगा। इसके लिए अडानी ग्रुप ने गोरखपुर मुख्यालय वाली गीता प्रेस (Geeta Press) के साथ मिलकर आरती संग्रह की लगभग 1 करोड़ प्रतियां छापवाई हैं. इस आरती संग्रह में भगवान शिव, गणेश, विष्णु, दुर्गा-लक्ष्मी समेत अन्य देवी-देवताओं को समर्पित भजन या आरतियां शामिल हैं. महाकुंभ मेले में ये संग्रह श्रद्धालुओं को फ्री में बांटा जाएगा. 

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि Maha Kumbh दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में टॉप पर है, क्योंकि देश-विदेश से श्रद्धालु यमुना, सरस्वती और गंगा नदियों के पवित्र संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज आते हैं. प्रयागराज के अलावा कुंभ का आयोजन हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Maha Kumbh 2025 में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.