LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

सैफ अली खान के हमलावर पर बांग्लादेशी होने का शक, 6 महीने पहले से मुंबई आकर कर रहा था काम, जानें क्या है असली नाम?

डीसीपी गेदाम ने बताया कि आरोपी के पास से भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके आधार पर उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सैफ अली खान के हमलावर पर बांग्लादेशी होने का शक, 6 महीने पहल
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा- फोटो : social media

Saif Ali Khan attacker: 15 जनवरी की रात सैफ अली खान के घर पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार (19 जनवरी) की सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। डीसीपी दीक्षित गेदाम ने मीडिया को जानकारी दी कि ठाणे से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में की गई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी बांग्लादेशी मूल का है।

गिरफ्तारी और पहचान

डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी के पास से भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है, जिसके आधार पर उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को थोड़ी देर में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जाएगा और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपी की रिमांड की मांग करेगी ताकि पूछताछ जारी रखी जा सके।

आरोपी का बैकग्राउंड और इरादे

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि आरोपी करीब 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउस कीपिंग एजेंसी में काम कर रहा था। यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी पहले भी सैफ अली खान के घर में प्रवेश कर चुका था, डीसीपी गेदाम ने कहा कि इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हालांकि, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी चोरी की नीयत से पहली बार सैफ के घर में घुसा था।

आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी  

मुंबई पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई से सैफ अली खान और उनके परिवार को राहत मिली है। पुलिस अब आरोपी के पिछले रिकॉर्ड और भारत में उसके आने के तरीके की गहन जांच कर रही है। इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी और पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच करेगी।

NSIT
Nsmch