LATEST NEWS

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

फतेह मूवी रिव्यू: सोनू सूद का दमदार एक्शन और निर्देशन, जानें कैसा रहा छेदी सिंह का अभिनय

सोनू सूद की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘फतेह’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। पढ़ें फिल्म का रिव्यू, जिसमें सोनू ने अभिनय के साथ निर्देशन भी किया है।

फतेह मूवी रिव्यू: सोनू सूद का दमदार एक्शन और निर्देशन, जानें
सोनू सूद का दिखा दमदार एक्शन- फोटो : social media

Fateh Movie Review: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सोनू सूद ने अपनी नई फिल्म 'फतेह' के जरिए एक्शन फिल्मों में अपना दमखम दिखाया है। इस फिल्म में न सिर्फ सोनू की जबरदस्त एक्टिंग बल्कि उनका निर्देशन भी काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म 'फतेह' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

फिल्म की कहानी: एक साधारण आदमी की असाधारण यात्रा

'फतेह' की कहानी पंजाब के मोगा के रहने वाले एक साधारण व्यक्ति पर आधारित है, जो एक डेयरी फार्म चलाता है और जरूरतमंदों की मदद करता है। फतेह की बहन निमरत (शिव ज्योति राजपूत) साइबर क्राइम के चंगुल में फंस जाती है, जिसके बाद फतेह की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

फतेह, जो एक समय स्पेशल टास्क फोर्स का जांबाज अफसर हुआ करता था, अब साइबर अपराधियों के खिलाफ अपनी लड़ाई शुरू करता है। विजय राज, नसीरुद्दीन शाह, और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे दमदार विलेन के साथ, फतेह को साइबर क्राइम की दुनिया में एक खतरनाक खेल खेलना पड़ता है। इस मिशन में उसकी मदद हैकिंग एक्सपर्ट खुशी (जैकलीन फर्नांडीज) करती है।

अभिनय और निर्देशन: सोनू सूद की नई पहचान

सोनू सूद ने अपने किरदार में जान डाल दी है। एक्शन सीन हो या इमोशनल सीन्स, सोनू ने हर सीन में अपनी छाप छोड़ी है। निर्देशन के मामले में भी सोनू ने कमाल कर दिखाया है। हर डिटेल पर ध्यान देने के कारण फिल्म का हर फ्रेम दर्शकों को बांधे रखता है।जैकलीन फर्नांडीज ने एक हैकिंग एक्सपर्ट के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, विजय राज, नसीरुद्दीन शाह, और दिव्येंदु भट्टाचार्य ने अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है।

NSIT
Nsmch

फिल्म का संगीत और तकनीकी पक्ष

फिल्म का संगीत जॉन स्टीवर्ट एडुरी और हैंस जिमर ने दिया है, जो कहानी को और गहराई देता है। तकनीकी दृष्टि से फिल्म बेहतरीन है, हालांकि पहला हाफ थोड़ा धीमा लग सकता है। लेकिन इंटरवल के बाद फिल्म में इतनी तेज़ी आती है कि दर्शक अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे।

एक्शन प्रेमियों के लिए परफेक्ट ट्रीट

कुल मिलाकर, 'फतेह' एक दमदार एक्शन थ्रिलर है, जो सोनू सूद की कड़ी मेहनत और निर्देशन की प्रतिभा को दर्शाती है। अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म जरूर देखें। मेरी तरफ से इस फिल्म को 3 स्टार।