LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

यूरेनियम कॉरपोरेशन में 228 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और आईटीआई उम्मीदवारों के लिए अवसर

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL), झारखंड ने जादूगोड़ा, नरवापहाड़ और तुरामडीह यूनिट्स में 228 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 3 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा।

यूरेनियम कॉरपोरेशन में 228 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और

यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने झारखंड स्थित अपनी जादूगोड़ा, नरवापहाड़ और तुरामडीह यूनिट्स में अप्रेंटिस के 228 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष होगी।

पदों का विवरण

  • फिटर: 80 पद
  • इलेक्ट्रीशियन: 80 पद
  • वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक): 38 पद
  • टर्नर/मशीनिस्ट: 10 पद
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक: 4 पद
  • मैकेनिक डीजल: 10 पद
  • कारपेंटर: 3 पद
  • प्लंबर: 3 पद

आवश्यक योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष (3 जनवरी, 2025 तक)।
    • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा।

स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत निर्धारित स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  1. आधिकारिक अप्रेंटिसशिप इंडिया पोर्टल https://apprenticeshipindia.gov.in/ पर रजिस्टर करें।
  2. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  3. विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।