LATEST NEWS

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • सुपौल के ऐतिहासिक राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

JEE Main 2025 : 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, NTA ने जारी किए गाइडलाइंस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2025 की परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होगी। गाइडलाइंस के अनुसार, छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने और ड्रेस कोड का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। किसी भी गड़बड़ी पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

JEE Main 2025 : 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, NTA ने जारी क

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2025 के पहले सत्र की परीक्षा 22 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए NTA ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन पर उम्मीदवारों को परीक्षा देने से रोका जा सकता है या उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

परीक्षा के दिन क्या न पहनें:

  • जूते, फुल स्लीव शर्ट, बड़े बटन वाले कपड़े और गहरे रंग के कपड़े पहनकर आने की मनाही है।

महिला उम्मीदवारों के लिए विशेष नियम:

  • Diarch GO

    महिला उम्मीदवार जींस, सलवार सूट, कुर्ता, लंबी स्कर्ट, पतलून, टी-शर्ट, शर्ट आदि पहन सकती हैं। हालांकि, आभूषण जैसे कृपाण, मंगलसूत्र, बिछिया आदि को छोड़कर अन्य आभूषण पहनने पर रोक है।

परीक्षा केंद्र पर समय का ध्यान रखें:

उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए कहा गया है। देरी से पहुंचने पर परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

  • NSIT
    Nsmch

    पहली पाली: सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक (प्रवेश समय: सुबह 7:00 से 8:30 तक)

  • दूसरी पाली: दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक (प्रवेश समय: दोपहर 1:00 से 2:30 तक)

  • परीक्षा केंद्र का गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज:

परीक्षा के दिन छात्रों को अपने एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इनके बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा तिथियां:

  • पेपर 1 (बीई/बीटेक): 22, 23, 24, 28, 29, और 30 जनवरी 2025 को आयोजित होगा।

  • पेपर 2A (बीआर्क), पेपर 2B (बी प्लानिंग): 30 जनवरी 2025 को होगा।

NTA का अनुरोध:

परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवार सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय पर केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।