अजब ट्रान्सफर की गजब कहानी! जेल में बंद अधिकारी के तबादले का वायरल हुआ नोटिस

अजब ट्रान्सफर की गजब कहानी! जेल में बंद अधिकारी के तबादले का
जेल में बंद अधिकारी के तबादले का वायरल हुआ नोटिस - फोटो : NEWS 4 NATION

N4N DESK: अमूमन सरकारी अधिकारियों का ट्रांसफर उनकी नौकरी का हम हिस्सा होता है. लेकिन कई बार इन तबादलों से जुडी खबरें सोशल मिडिया के इस दौर में अजब-गजब खबर के तौर पर चर्चित होकर वायरल हो जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ है जब जेल में कैद एक सरकारी बाबू का तबादला होने की खबर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है. यहां तक कि तमाम नेता भी इस पर खूब चुटकी ले रहे हैं.

Diarch GO


दरअसल, मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर चल रहे हैं. इसी क्रम में विभाग ने ऐसे पटवारी का ट्रांसफर कर दिया जो कि जेल में बंद है. यह तबादला हुआ है विजयपुर तहसील से बड़ौदा तहसील में है. विदित हो की पटवारी हेमंत मित्तल पर श्योपुर जिले में बाढ़ राहत राशि में अनियमितता का गंभीर आरोप है. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई. फिलहाल वो जेल में हैं. लेकिन प्रशासन ने एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सबको चौंका दिया. जेल में होने के बावजूद उनका ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो गया. वह भी विजयपुर से बड़ौदा तहसील में.

NSIT
Nsmch

इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे ‘तबादला उद्योग’ का नमूना बताते हुए सरकार पर निशाना साधा. एक यूजर ने लिखा, जेल में बैठे पटवारी का ट्रांसफर? यह तो डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन की स्पीड है! दूसरे ने लिखा- अब तो ट्रांसफर हो गई, भेज दीजिए वहां इन्हें. तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है नशे-नशे में ही ट्रांसफर कर दिया है किसी ने. वहीं, कुछ लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही करार दिया.