LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Navratri 2025: बिटिया का नाम रखना है? जानिए माँ दुर्गा से जुड़े शुभ और मॉडर्न नामों की लिस्ट

बिटिया का नाम माँ दुर्गा के नाम से प्रेरित रखना शुभ माना जाता है। हम आपके लिए लाए हैं देवी दुर्गा के 36 सुंदर और मॉडर्न नामों की सूची, जो आपकी बेटी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद लाएंगे।

baby girl

Maa Durga baby girl names : चैत्र नवरात्रि 30 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व का त्योहार है, जो माँ दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों का होता है। हर दिन देवी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है। कन्या पूजन में छोटी कन्याओं को देवी मानकर उनकी पूजा की जाती है, उन्हें भोजन कराया जाता है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। अब अगर इस पावन त्योहार के मौके पर आपके घर में नन्ही मेहमान की किलकारियां गूंजने लगें तो खुशी दोगुनी हो जाती है। देवी माँ ने खुद बेटी के रूप में आपको अपना आशीर्वाद भेजा है। ऐसे में अपनी बेटी को ऐसा नाम दें जो देवी माँ के नाम से प्रेरित हो। 

अगर नवरात्रि के दौरान बेटी का जन्म होता है या आप इस मौके पर लड़की का नाम रखना चाहते हैं, तो यहाँ देवी दुर्गा के कुछ अनोखे नामों की सूची दी गई है, जो मॉडर्न भी हैं। आप अपने बेटी का नाम देवी दुर्गा के नाम पर रख सकते हैं। 

माता दुर्गा के नामों की सूची 

1. अनिका (Anika) – देवी दुर्गा का दूसरा नाम, ग्रेसफुल और शक्तिशाली।

2. अपर्णा (Aparna) – तपस्या में लीन देवी दुर्गा।

3. वैष्णवी (Vaishnavi) – देवी लक्ष्मी और दुर्गा का नाम।

4. वराही (Varahi) – माँ दुर्गा का वराह अवतार।

5. गौतमी (Gautami) – ज्ञान और शांति का प्रतीक।

6. कामाक्षी (Kamakshi) – माँ लक्ष्मी और दुर्गा का दूसरा नाम।

7. नित्या (Nitya) – देवी जो हमेशा मौजूद रहती हैं।

8. नंदिनी (Nandini) – समृद्धि और सौभाग्य देने वाली देवी।

9. इरादा (Irada) – दृढ़ निश्चय और शक्ति का प्रतीक।

10. शिवप्रिया (Shivpriya) – भगवान शिव की प्रिय देवी।

11. प्रत्यक्षा (Pratyaksha) – जो प्रत्यक्ष रूप में दिखाई दे।

12. अनंत (Anant) – अनंत शक्ति वाली देवी।

13. भाविनी (Bhavini) – देवी दुर्गा का सौम्य रूप।

14. चित्रा (Chitra) – कलात्मक और सुंदर देवी।

15. सुधा (Sudha) – अमृत स्वरूपा देवी।

16. भव्या (Bhavya) – भव्य और सुंदर देवी।

17. मातंगी (Matangi) – ज्ञान और संगीत की देवी।

18. अमय (Amaya) – निष्पाप और शुद्ध।

19. साध्वी (Sadhvi) – पवित्र और धार्मिक।

20. क्रिया (Kriya) – कर्मशील और मेहनती।

21. लक्ष्मी (Lakshmi) – समृद्धि और सौभाग्य की देवी।

22. भवप्रीता (Bhavpreeta) – जो सभी का प्रिय हो।

23. महोदरी (Mahodari) – विशाल और सब कुछ समाहित करने वाली देवी।

24. आर्य (Arya) – सम्मान और पवित्रता की देवी।

25. दुर्गा (Durga) – दुष्टों का नाश करने वाली।

26. जया (Jaya) – विजय की प्रतीक।

27. यति (Yati) – तपस्या में लीन देवी।

28. त्रिनेत्र (Trinetra) – तीन नेत्रों वाली माँ।

29. ब्राह्मी (Brahmi) – विद्या और ज्ञान की देवी।

30. सत्या (Satya) – सत्य और धर्म का प्रतीक।

31. उत्कर्षिणी (Utkarshini) – उन्नति और विकास देने वाली।

32. तपस्विनी (Tapasvini) – तप और त्याग करने वाली देवी।

33. गौरी (Gauri) – उज्ज्वल और सुंदर देवी।

34. पार्वती (Parvati) – भगवान शिव की अर्धांगिनी।

35. वामिका (Vamika) – माँ दुर्गा का दूसरा नाम।

36. शांभवी (Shambhavi) – माँ दुर्गा का पावन रूप।