LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Tips for glowing skin : ब्यूटी पार्लर के हजारों रूपए के खर्चे से बचाएगी ये 10 रुपये की चीज

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 10 रुपए की नारियल तेल की बोतल से आप झुर्रियों, डार्क सर्कल्स और रूखी त्वचा जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Tips for glowing skin

Tips for glowing skin : आजकल खूबसूरत और जवान दिखने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ 10 रुपए में मिलने वाली एक चीज आपकी त्वचा को जवां, चमकदार और बेदाग बना सकती है? जी हां, हम बात कर रहे हैं नारियल तेल की, जो स्किन केयर के लिए एक प्राकृतिक और सस्ता उपाय है। नारियल तेल न सिर्फ झुर्रियों और डार्क सर्कल्स को कम करता है, बल्कि त्वचा को गहराई तक पोषण देकर उसे लंबे समय तक तरोताजा बनाए रखता है। आइए जानते हैं कि यह साधारण सा तेल आपकी त्वचा के लिए कितने चमत्कारी फायदे ला सकता है।

1. चेहरे पर नारियल तेल लगाने के कई फायदे हैं, जो इसे स्किन केयर के लिए एक लोकप्रिय तेल बनाता है. ये प्राकृतिक तेल न सिर्फ त्वचा को पोषण देता है, बल्कि इसमें मौजूद गुण त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं. नारियल तेल के और भी कई चमत्कारी फायदे हैं. इसकी छोटी बोतल कहीं से भी सिर्फ 10 रुपए में खरीदी जा सकती है. 

2. नारियल तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है. इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं. ये तेल त्वचा में गहराई तक जाकर उसे हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चिकनी बनती है. रूखी और बेजान त्वचा के लिए नारियल तेल बहुत फायदेमंद होता है. 

3. नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. ये झुर्रियों, फाइन लाइन्स और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा लंबे समय तक जवां और तरोताजा दिखती है. 

NSIT
Nsmch

4. नारियल तेल मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है. यह त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करता है और उन्हें खोलता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। 

5. नारियल के तेल में जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। यह त्वचा के संक्रमण को रोकता है और मुंहासों को कम करने में सहायक है। हालांकि, तैलीय त्वचा वाले लोगों को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।