LATEST NEWS

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

Wedding Guide: शादी के दिन बनना है परफेक्ट दूल्हा? ये ग्रूमिंग टिप्स जरूर फॉलो करें

शादी सिर्फ दुल्हन के लिए मेकओवर का दिन नहीं है। दूल्हे का भी हक बनता है कि वह उस दिन एकदम रॉयल लगे – जैसे वो किसी डिजाइनर आउटफिट का ब्रांड एम्बेसडर हो।

indian groom

Wedding season : शादी का दिन हर दूल्हे के लिए बेहद खास होता है। जहां दुल्हनें महीनों पहले से ही ब्यूटी पार्लर और स्किन केयर रूटीन पर काम करना शुरू कर देती हैं, वहीं दूल्हे को भी खुद को तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है, तो शादी से कम से कम 10 दिन पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। ताकि आप अपने बड़े दिन पर किसी राजकुमार की तरह दिखें। तो आइए जानते हैं प्री-वेडिंग की तैयारी कैसे करें और खुद की ग्रूमिंग कैसे करें।

दूल्हे के लिए प्री-वेडिंग ग्रूमिंग टिप्स -

फेशियल है जरूरी : शादी से 10 दिन पहले अपनी स्किन टाइप के हिसाब से किसी अच्छे पार्लर से फेशियल करवाएं। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा और डलनेस दूर होगी।

रोजाना करें ये 3 काम : सीटीएम यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। यह त्वचा को साफ, हाइड्रेट और चिकना रखता है। आपको इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए।

दाढ़ी और बालों की उचित देखभाल करें : अगर आप दाढ़ी रखते हैं, तो उसे शेप में रखें। शादी से 5-6 दिन पहले हेयर ट्रिमिंग या हेयर कटिंग करवा लें, ताकि लुक नेचुरल लगे।

NSIT
Nsmch

खूब पानी पिएं : चमकती त्वचा और एनर्जेटिक लुक के लिए जरूरी है कि आप दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं।

खूब नींद लें : शादी से पहले की भागदौड़ में नींद कम आती है, लेकिन कोशिश करें कि रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें, ताकि चेहरे पर थकान न दिखे।

संतुलित और हेल्दी डाइट लें : ऑइली और मसालेदार चीजों से दूर रहें और डाइट में फल, सलाद, ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। इससे त्वचा हेल्दी रहेगी।

हाथों और पैरों की सफाई : हाथों और पैरों की सफाई का ध्यान रखें। आप चाहें तो मैनीक्योर-पेडीक्योर भी करवा सकते हैं।

हल्का व्यायाम : हल्का व्यायाम या योग करें। इससे तनाव कम होगा और शरीर भी एक्टिव रहेगा।

फेस पैक लगाएं : घर पर बने बेसन, दही, हल्दी जैसे होममेड फेस पैक को हफ़्ते में दो बार लगाएं। ये प्राकृतिक चमक लाने में मदद करेंगे।

आत्मविश्वास बनाए रखें : अपने लुक को लेकर सकारात्मक रहें। आत्मविश्वास आपके व्यक्तित्व में सबसे बड़ी चमक लाता है।

इन आसान स्टेप्स को अपनाएं और अपनी शादी के दिन पाएं परफेक्ट लुक