LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Navratri Special: त्योहारों पर चाहिए ग्लोइंग स्किन? इन होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करें और पाएं नेचुरल ग्लो

हर कोई चाहता है कि त्योहार पर उनका चेहरा दमकता हुआ दिखे। अगर आप भी त्योहारों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए ऐसा घरेलू नुस्खा लाए हैं जो आलू, टमाटर और मुल्तानी मिट्टी जैसी चीजों से तैयार किया जाता है।

face pack

Glowing Skin : चाहे कोई भी त्यौहार हो, हम चाहते हैं कि हमारे चेहरे की खूबसूरती कभी कम न हो, लेकिन इसके लिए हम क्या करते हैं? केमिकल ब्यूटी और स्किन केयर का इस्तेमाल, जो हमारी त्वचा को रूखा, रूखा और चेहरे को ऊपरी तौर पर गोरा बनाने का काम करते हैं। इसे ग्लो नहीं कहते, चेहरे पर ग्लो तभी आता है, जब त्वचा अंदर से साफ और हाइड्रेटेड हो। इसलिए आज हम आपको एक फेस पैक रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग-धब्बे हल्के हो जाएंगे और त्वचा भी साफ होकर ग्लो करने लगेगी। हर त्यौहार पर ग्लो लाने के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इस नुस्खे को घर पर आलू, टमाटर, मुल्तानी मिट्टी जैसी प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया है, जो आपकी त्वचा को हर तरह से फायदा पहुंचाएगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 

चेहरे पर आलू-टमाटर लगाने के फायदे 

आलू में मौजूद एंजाइम त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे के निशान और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। वहीं अगर टमाटर की बात करें तो इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने, रेडनेस को कम करने और चेहरे को ग्लो देने का काम करते हैं। दोनों चीजों को एक साथ लगाने से आपकी त्वचा हर तरह से ग्लो करेगी। तो आइए जानते हैं इस रेसिपी को बनाने का तरीका। 

फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए? 

•    आलू- 1 

•    टमाटर- 1 

•    नींबू- 1/2 

•    दही- 1 चम्मच 

•    मुल्तानी मिट्टी- 1 चम्मच 

•    बेसन- 1 चम्मच

ऐसे बनाएं फेस पैक

सबसे पहले एक आलू को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें। इसके बाद टमाटर को पीसकर उसका जूस निकाल लें। अब एक बाउल लें और उसमें आलू-टमाटर का जूस, नींबू, दही, मुल्तानी मिट्टी और बेसन डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें और समय पूरा होने के बाद अपना चेहरा धो लें। आपको पहले ही इस्तेमाल में असर दिखने लगेगा। अब ईद हो या नवरात्रि, हर त्यौहार में आप इस नुस्खे को अपनाकर अपने चेहरे पर ग्लो ला सकते हैं। 

इस नुस्खे के क्या फायदे हैं? 

यह नुस्खा आपके चेहरे पर ग्लो लाएगा क्योंकि इसमें आलू का इस्तेमाल किया गया है जो डार्क स्पॉट और पिगमेंटेशन को कम करने का काम करता है। टमाटर और नींबू में मौजूद विटामिन सी त्वचा को निखारने का काम करता है, दही त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, मुल्तानी मिट्टी रोमछिद्रों को साफ करती है और बढ़ती उम्र के निशानों को कम करती है। वहीं बेसन हमारी डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई ग्लोइंग स्किन देता है।

NSIT
Nsmch