LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Chaitra Navratri: नवरात्रि के लिए घर में ज्वार और जौ उगाने का सही तरीका क्या है? जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

अगर आप भी इस नवरात्रि में घर पर सही तरीके से जौ उगाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम आपको ज्वार बोने और उसे हरा-भरा बनाने की आसान विधि बता रहे हैं।

Chaitra Navratri

Chaitra Navratri : इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से 7 अप्रैल तक है। लोगों ने घर की साफ-सफाई के बाद मंदिर को सजा लिया होगा। कलश स्थापना के साथ ही ज्वार बोने की भी तैयारी होगी। क्योंकि चैत्र नवरात्रि हो या शारदीय नवरात्रि, दोनों ही समय कलश स्थापना और जौ-ज्वार बोना शुभ माना जाता है। इस परंपरा का पालन पहले दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके किया जाता है। मान्यता है कि सृष्टि की शुरुआत के बाद जौ ही पहली फसल थी, इसलिए देवी-देवताओं की पूजा करते समय भवन में जौ चढ़ाया जाता है। अब अगर आप भी इस साल नवरात्रि में ज्वार उगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में जौ उगाने का सही तरीका बताया है 

क्या चाहिए होगा :

•    मिट्टी का बर्तन 

•    छनी हुई मिट्टी या रेत 

•    जौ या गेहूं खाद बीज 

•    खाद 

बीज तैयार करें : ज्वार बोने के लिए आपको गेहूं या जौ की जरूरत होगी। अगर आप जौ खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि उसमें कीड़े न लगे हों और वह उच्च गुणवत्ता का हो। क्योंकि जौ की गुणवत्ता इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपका ज्वार कैसा उगेगा। अब बीज को बोने से एक रात पहले पानी में भिगो दें, हालांकि अगर आपको याद न हो तो आप इसे 2 से 3 घंटे पहले भिगो सकते हैं। ध्यान रहे कि, धोने के बाद एक बार भिगो दें, इससे कचरा या बेकार बीज अपने आप ऊपर आ जाएंगे जिन्हें आप अलग कर सकते हैं।

इस तरह से बोएं जौ : मिट्टी के बर्तन में ज्वार बोने के लिए मिट्टी शुद्ध होनी चाहिए, आपको अच्छी जगह से ही मिट्टी लेनी चाहिए। इसमें ज्यादा पत्थर और कंकड़ नहीं होने चाहिए। उपजाऊ मिट्टी का इस्तेमाल करने से बीज जल्दी अंकुरित होते हैं अब आप जो भी रेत या मिट्टी लें उसे छान लें ताकि उसमें कंकड़ न हों क्योंकि इनकी वजह से ज्वार ठीक से नहीं उगता। मिट्टी के बर्तन में मिट्टी के ऊपर बीज छिड़कें, अगर आप उस पर कलश रखते हैं तो आप बीजों के लिए थोड़ी खाली जगह छोड़ सकते हैं। 

जौ कैसे उगाएं : बीज बोने के बाद आपको हल्का पानी डालना है, ध्यान रहे कि यह बहुत ज़्यादा न हो। इसके बाद बीजों पर मिट्टी या रेत की एक परत डालें, यहाँ भी कोशिश करें कि बीज पूरी तरह से न ढकें, नहीं तो उन्हें अंकुरित होने में समय लगेगा। आपको इस परत को पहले दिन सूखा रखना है, अंकुरण के बाद इसे रोज़ाना पानी दें। जौ की अच्छी ग्रोथ के लिए आप खाद भी डाल सकते हैं। और, अगर घर में चूहे बहुत आते हैं तो मिट्टी के बर्तन को उनसे दूर रखें। गर्मियों में धूप तीखी हो जाती है, इसलिए ध्यान रखें कि आपके जौ को ज़्यादा गर्मी न मिले।

NSIT
Nsmch