LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

Holi Skin Care Tips: होली पर केमिकल वाले रंगों से रहें सावधान, ऐसे करें अपनी स्किन केयर

Holi Skin Care Tips होली का त्योहार खुशियों, मस्ती और रंगों का पर्व होता है। हालांकि, होली के दौरान उपयोग किए जाने वाले केमिकल वाले रंग आपकी स्किन के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं। इन रंगों के कारण स्किन एलर्जी, जलन, खुजली और अन्य गंभीर समस्याएं हो

Holi Skin Care Tips

Holi Skin Care Tips: 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन रंग-गुलाल और पिचकारियों की मस्ती में हर कोई सराबोर रहेगा। बाजारों में तरह-तरह के केमिकल वाले रंग बिक रहे हैं, जो आपकी स्किन के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं। इन रंगों से आपकी होली बेरंग न हो, इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा का खास ख्याल रखें। आइए जानते हैं होली के हानिकारक केमिकल वाले रंगों से स्किन को बचाने के आसान उपाय।

केमिकल वाले होली के रंग के नुकसान

 स्किन में जलन और खुजली

केमिकल वाले रंगों में रेजिन और अन्य हानिकारक तत्व होते हैं, जो त्वचा के नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं। इससे जलन, खुजली और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। केमिकल रंगों में मिले हानिकारक डाई और रंग स्किन पर रैशेस और चकत्ते पैदा कर सकते हैं। इससे स्किन में लालिमा और जलन होने का खतरा रहता है।

झुर्रियां आ सकती हैं

केमिकल रंग त्वचा के कोलेजन फाइबर को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे स्किन पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं और त्वचा की लोच कम हो सकती है।

 आंखों और बालों को नुकसान

केमिकल रंग आंखों में जाने पर जलन, लालिमा और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं। साथ ही, बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। होली के खतरनाक केमिकल वाले रंगों से स्किन को बचाने के उपाय

NSIT
Nsmch

 ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों का ही इस्तेमाल करें

ऑर्गेनिक और हर्बल रंग प्राकृतिक पौधों, फूलों और फलों से तैयार किए जाते हैं। ये रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं और त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

 स्किन प्रोटेक्शन के लिए तेल लगाएं

होली खेलने से पहले त्वचा पर नारियल का तेल लगाएं। इससे रंग त्वचा के अंदर नहीं जा पाते और नमी बरकरार रहती है। स्किन पर तेल लगाने की शुरुआत दो-तीन दिन पहले से ही कर देना चाहिए।

 साफ और ढीले कपड़े पहनें

होली के दिन हल्के और ढीले कपड़े पहनें। इससे रंगों का असर कम होगा और त्वचा को सांस लेने में मदद मिलेगी। फुल बाजू के कपड़े पहनने से आपकी स्किन का अधिकतर हिस्सा सुरक्षित रहेगा।

 सन्सक्रीन का इस्तेमाल करें

होली खेलने से पहले सन्सक्रीन का उपयोग जरूर करें। इससे त्वचा पर रंगों का असर कम होगा और सनबर्न से भी बचाव होगा। होली के बाद रंग हटाने के लिए हल्के और नेचुरल स्क्रब का इस्तेमाल करें। दही और बेसन का पैक त्वचा को साफ और मुलायम बनाने में मदद करता है। होली को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए इन उपायों को अपनाएं और रंगों का भरपूर आनंद लें।