LATEST NEWS

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Beauty Tips: पार्लर के बिना भी पाएँ ग्लो, 15 मिनट में घर पर पाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट

क्या आप सैलून के भारी भरकम बिल चुकाने से थक गए हैं? अब इसकी कोई ज़रूरत नहीं है, घर पर ही सिर्फ़ 15 मिनट में मैनीक्योर और पेडीक्योर की चमक पाएं।

Beauty Tips

Beauty tips : आजकल लोग समय की कमी और सैलून के खर्च से बचने के लिए घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर करने के तरीके खोज रहे हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर पर ही सिर्फ 15 मिनट में बेहतरीन मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट के।

घर पर मैनीक्योर और पेडीक्योर करने के आसान टिप्स :

नाखूनों को साफ करके तैयार करें: सबसे पहले अपने नाखूनों को अच्छी तरह से धो लें और पुराने नेल पेंट को हटा दें। इसके बाद नाखूनों को अपनी पसंद के शेप में फाइल करें।

हाथों और पैरों को गुनगुने पानी में भिगोएं: एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा शैम्पू या नमक मिलाएं। अब अपने हाथों और पैरों को 5 से 7 मिनट तक इसमें डुबोएं ताकि नाखून मुलायम हो जाएं।

क्यूटिकल केयर: नाखूनों के आसपास क्यूटिकल ऑयल लगाएं और क्यूटिकल को धीरे से दबाएं ताकि वे मुलायम हो जाएं।

NSIT
Nsmch

मॉइस्चराइजेशन: हाथों और पैरों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें ताकि त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड रहे।

नेल पेंट लगाएं: अब अपने पसंद के रंग का नेल पेंट लगाएं। बेस कोट से शुरुआत करें, फिर 2 कोट लगाएं और आखिर में टॉप कोट लगाएं ताकि नाखून मजबूत और खूबसूरत दिखें।

यह तरीका क्यों फायदेमंद है?

समय की बचत: आप सिर्फ 15 मिनट में सैलून जैसा लुक पा सकती हैं।

कम खर्च: घर पर मैनीक्योर और पेडीक्योर करके आप सैलून के खर्च से बच सकती हैं।

स्वास्थ्य: अपने हाथों और पैरों की देखभाल के लिए आप बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक तरीके अपना सकती हैं।