LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Dream Science : ये 4 सपने जो आपके अच्छे समय का संकेत देते हैं, शुरु होगा आपका अच्छा समय

Dream Science स्वप्न शास्त्र में सपने में चार चीजें देखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे शुभ सपने आपके जीवन में धन और समृद्धि का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं सपने में कौन सी चीजें देखना धन लाभ का संकेत देता है।

Dream Science

Dream Science स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है, जिन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुछ चीजें देखना बहुत शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं ऐसे सपनों के बारे में, जिन्हें देखकर आप पता लगा सकते हैं कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है. आइये जानते है ऐसे कौन से सपने है जो देते है हमें शुभ संकेत: 


 सपने में दूध से नहाना देखना : 

अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को दूध से नहाते हुए देखता है, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपको कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है. ऐसे सपने आपके अच्छे करियर की ओर भी इशारा करते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब आपको ऐसे सपने आते हैं, तो आपके लिए तरक्की के द्वार खुल जाते हैं. साथ ही आपको तरक्की मिलने लगती है. ऐसे सपने आपकी अच्छी आर्थिक स्थिति की ओर भी इशारा करते हैं. 

सपने में कमल का फूल देखना :

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आपको सपने में कमल का फूल दिखाई देता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में मां लक्ष्मी आने वाली हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में भी काफी वृद्धि होगी। साथ ही, ऐसे सपने आपको आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाले भी साबित होते हैं। ऐसे सपने इस बात का भी संकेत देते हैं कि आपकी आय के अन्य स्रोत बनने वाले हैं। 

सपने में बारिश देखना :

अक्सर लोग अपने सपनों में बारिश देखते हैं। स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को भी बहुत शुभ और धनवान बनाने वाला बताया गया है। ऐसे सपने देखने पर आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। ऐसे सपने इस बात का भी संकेत देते हैं कि आपको अपने किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने वाला है। साथ ही, बारिश देखना आपके जीवन में आपके लव पार्टनर के आने का भी संकेत देता है। 

NSIT
Nsmch

सपने में अच्छा खाना देखना :

अगर आपको सपने में अच्छा खाना दिखाई देता है, जिसका आप सेवन कर रहे हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने आपके अच्छे समय की शुरुआत का संकेत देते हैं। ऐसा सपना देखने का मतलब है कि आपको भारी धन लाभ हो सकता है। आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। इसके अलावा, ऐसे सपने मन में संतुष्टि की भावना को दर्शाते हैं।