LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

employment news - इस कंपनी में अविवाहित लोगों की जरुरत नहीं, बनाई पॉलिसी, शादी करो नहीं तो गंवानी होगी नौकरी

employment news - प्राइवेट कंपनी ने अनोखी पॉलिसी बनाई है, जिसमें अविवाहित लोगों को शादी करने के लिए कहा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जो लोग ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें अपनी नौकरी गंवानी होगी। आदेश का जमकर विरोध हुआ।

employment news - इस कंपनी में अविवाहित लोगों की जरुरत नहीं,


N4N DESK - किसी कंपनी में नौकरी के लिए योग्यता उसके अनुभव और शिक्षा के आधार पर तय की जाती है। लेकिन एक कंपनी ने अनोखी पॉलिसी बनाई है। जिसमें नौकरी करने का आधार कैंडिडेट का शादी शुदा होना है। कंपनी ने आदेश जारी कर दिया है कि यहां नौकरी करनी है तो शादी करनी होगी। शादी न करने वाले अविवाहित और तलाकशुदा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी गई है। इतना ही उन्हें शादी न करने के लिए आत्म-आलोचना पत्र जमा करना होगा। हालांकि, कंपनी की इस पॉलिसी का जमकर विरोध हो रहा है।

दरअसल, नौकरी के लिए यह अनोखी पॉलिसी भारत के किसी कंपनी की नहीं, बल्कि पड़ोसी देश चीन से जुड़ी है। यहां के एक मीडिया संस्थान में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार शेडोंग प्रांत में स्थित शंटियन केमिकल ग्रुप ने जनवरी में घोषणा की थी कि 28 से 58 वर्ष की आयु के अविवाहित या तलाकशुदा कर्मचारियों को सितंबर के अंत तक विवाह करके घर बसाना होगा। मार्च तक ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को आत्म-आलोचना पत्र जमा करना था, उसके बाद जून में मूल्यांकन करना था। कंपनी ने चेतावनी दी कि जो लोग समय सीमा का पालन करने में विफल रहे और उन्होंने सितंबर तक घर नहीं बसाया उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।

Diarch GO

अपनी पॉलिसी को लेकर कंपनी का तर्क

अपनी नीति को सही ठहराते हुए कंपनी ने पारंपरिक चीनी मूल्यों का हवाला देते हुए कहा, “विवाह दर में सुधार के लिए सरकार के आह्वान पर प्रतिक्रिया न देना विश्वासघात है। अपने माता-पिता की बात न सुनना उचित नहीं है। खुद को अकेला छोड़ देना परोपकारी नहीं है। अपने सहकर्मियों की उम्मीदों पर खरा न उतरना अन्याय है।”

सरकारी हस्तक्षेप के बाद चीनी कंपनी ने वापस ली शादी की पॉलिसी

शेडोंग प्रांत में शंटियन केमिकल ग्रुप द्वारा लागू की गई इस नीति को लोगों के आक्रोश और सरकारी हस्तक्षेप के बाद तुरंत वापस ले लिया गया। आलोचकों ने इसे आक्रामक और भेदभावपूर्ण बताया। 13 फरवरी को स्थानीय मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा ब्यूरो ने कंपनी का निरीक्षण किया, जिसके परिणामस्वरूप एक दिन के भीतर ही नीति को वापस ले लिया गया। 

NSIT
Nsmch

कानूनी विशेषज्ञों ने इस नीति की निंदा की और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कंपनी की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोगों के निजी जीवन में दखलंदाजी है।

नहीं निकाला किसी को नौकरी से

कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि वैवाहिक स्थिति के कारण किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला गया है। कानूनी विशेषज्ञों ने इस कदम की निंदा की और इसे असंवैधानिक बताया।