LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

Period Care : पीरियड्स में दर्द, थकान और स्ट्रेस से राहत चाहिए? पिएं ये चमत्कारी ड्रिंक

पीरियड्स सिर्फ़ खून बहना नहीं है - यह एक शारीरिक और भावनात्मक तूफान है। पेट दर्द, मूड स्विंग, थकान, सिरदर्द - ये सभी हर महीने महिलाओं के साथ होने वाली आम समस्याएँ हैं। लेकिन एक चीज़ इस पूरे अनुभव को बहुत आसान बना सकती है - नारियल पानी।

period care

Period Care Drink : महिलाओं में मासिक धर्म या पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आमतौर पर यह हर 28 से 35 दिन में होता है और 3 से 7 दिनों तक रहता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को न सिर्फ ब्लीडिंग बल्कि पेट दर्द, मूड स्विंग, थकान, सिरदर्द और तनाव जैसे कई अन्य बदलावों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को खुद पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बेहद खास ड्रिंक (पीरियड केयर जूस) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पीरियड्स के दौरान पीने से कई फायदे मिलते हैं।

आप पीरियड्स के असहनीय दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल पानी पी सकती हैं. ये आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करता है, क्योंकि नारियल पानी में मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पीरियड्स के दौरान मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा इसे पीने से मूड फ्रेश रखने में मदद मिलती है. 

पीरियड्स के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे :

अगर आप पीरियड्स के दौरान नारियल पानी का सेवन करती हैं, तो ये शरीर को हाइड्रेट रखने में फायदेमंद साबित होगा। इससे आप थकान की समस्या को दूर कर सकती हैं। 

नारियल पानी पीने से आपका पेट दर्द भी कम हो सकता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता है। 

NSIT
Nsmch

पीरियड्स के दौरान नारियल पानी पीने से आपको सिरदर्द की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। साथ ही ये आपके दिमाग और आत्मा दोनों को शांत रखने का सबसे अच्छा उपाय है।

नारियल पानी आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है, जो आपकी त्वचा को ठंडा रखने के लिए भी फायदेमंद है। इससे आप पीरियड्स के दौरान होने वाले चिड़चिड़ेपन से भी राहत पा सकती हैं। 

अगर आप पीरियड्स के दौरान गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से गुजर रही हैं, तो आप नारियल पानी पी सकती हैं। ये आपके पाचन को दुरुस्त रखने का बहुत अच्छा नुस्खा है।