LATEST NEWS

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

रोज़ 2 लौंग चबाने से मिलते हैं ये 10 चौंकाने वाले फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल

लौंग का इस्तेमाल हम सब रसोई में करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना सिर्फ़ 2 लौंग चबाने से आपकी पाचन शक्ति से लेकर नींद तक में सुधार हो सकता है? आयुर्वेद भी लौंग के चमत्कारी फायदों को मानता है।

cloves

Health Benefits  :  लौंग का इस्तेमाल सदियों से भारतीय रसोई में मसाले और औषधीय जड़ी-बूटी के तौर पर किया जाता रहा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले 2 लौंग चबाने से आपके शरीर पर कमाल का असर हो सकता है? यह छोटा सा उपाय न सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि कई गंभीर समस्याओं को भी दूर करता है. कई लोग लौंग को हल्के में लेते हैं और इसे सिर्फ एक मसाले तक ही सीमित रखते हैं. लेकिन, अगर लौंग का सेवन सही तरीके से किया जाए, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने का काम भी करती है.

लौंग के फायदे कमाल के हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. सोने से पहले इस बेहतरीन मसाले को चबाने से कमाल के फायदे मिलते हैं. आयुर्वेद में लौंग के स्वास्थ्य लाभों को कई बीमारियों से राहत पाने के लिए लिया जाता है. यहां जानें सोने से पहले लौंग चबाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं. 

सोने से पहले लौंग चबाने के फायदे (Laung Chusne Ke Fayde)

1.    पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है : लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं. इसे रोज रात में चबाने से एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत मिलती है.

2.    सांसों की बदबू को दूर करता है : लौंग का प्राकृतिक स्वाद और सुगंध सांसों की बदबू को दूर करता है. यह ओरल हेल्थ के लिए बेहतरीन है और दांतों की सड़न जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है.

NSIT
Nsmch

3.    रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार : लौंग में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, वे लौंग का सेवन कर सकते हैं.

4.    दांत दर्द में राहत : लौंग में मौजूद यूजेनॉल दांत दर्द और मसूड़ों की समस्याओं के लिए फायदेमंद है. इसे रात में चबाने से दांतों से गंदगी और बैक्टीरिया दूर होते हैं.

5.    सर्दी-खांसी से पाएं छुटकारा : लौंग की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करती है। जब भी आपको ये समस्या हो, तो लौंग चबाना शुरू कर दें। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।

6.    डायबिटीज को नियंत्रित करें : लौंग का नियमित सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मददगार हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए लौंग का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

7.    सांस संबंधी समस्याओं में राहत : लौंग के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं और सांस की तकलीफ को कम करते हैं। रात को सोने से पहले इसे चबाना फायदेमंद होता है।

8.    गठिया और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद : लौंग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। जिन लोगों को चलने में दर्द होता है, उनके लिए लौंग का सेवन मददगार हो सकता है।

9.    नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है : लौंग का सेवन करने से तंत्रिका तंत्र शांत होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। लौंग का सेवन करने से कई लोगों को बेहतर नींद पाने में मदद मिल सकती है।

10.    त्वचा के लिए फायदेमंद : त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना लौंग चबाने से आपको स्वस्थ त्वचा पाने में मदद मिल सकती है।