LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Patna High Court : पटना हाई कोर्ट के दो नए जजों को दिलाई गई शपथ, न्यायमूर्ति शशि भूषण प्रसाद सिंह और अशोक कुमार पांडेय ने ली शपथ

Patna High Court

Patna High Court : पटना हाई कोर्ट के दो नए जजों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई. पटना हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने शशि भूषण प्रसाद सिंह और अशोक कुमार पांडेय को पटना हाई के जज के रूप में शपथ दिलाई. पटना हाई कोर्ट के शताब्दी हॉल में आयोजित समारोह में दोनों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाई गई. 

शशि भूषण प्रसाद सिंह वर्तमान में पटना हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) हैं। सिंह के पिता स्वर्गीय राघव प्रसाद सिंह है। इन्होंने गोपालगंज के हथुआ स्थित गोपेश्वर कॉलेज से स्नातक की। कॉमर्स कॉलेज से एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 1987 में गोपालगंज के सिविल कोर्ट से वकालत की शुरुआत किया। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार सबोर्डिनेट जुडीशियल सर्विस के जरिए 1 मई, 1996 को न्यायिक सेवा में प्रवेश किया।

वही, अशोक कुमार पांडेय बिहार जुडीशियल एकेडमी, पटना के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। इनके पिता का नाम अवधेश पांडेय है। इन्होंने बीपीएससी द्वारा आयोजित बिहार सबोर्डिनेट जुडीशियल सर्विस के जरिए 18 दिसंबर, 1995 को न्यायिक सेवा में प्रवेश किया था। इन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक और लॉ की डिग्री प्राप्त की।

 

NSIT
Nsmch

राष्ट्रपति ने उक्त नियुक्ति को भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के क्लॉज (1) में दिए गए अधिकार का इस्तेमाल करते हुए किया है। नियुक्ति की अधिसूचना भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव के हस्ताक्षर से 1 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी।