LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: चाईबासा में सुरक्षाबलों ने की नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Jharkhand News: झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करते हुए जंगल में छिपाकर रखे गए नक्सली डंप को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: चाईबासा में सुरक्षाबलों ने की नक्सलियों के ख
भारी मात्रा में हथियार बरामद- फोटो : SOCIAL MEDIA

West Sighbhum: झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरु जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कई ठिकानों पर हमला किया और इस दौरान सुरक्षाबलों ने कई नक्सली डंप को नष्ट कर दिया।

कई घातक हथियार किए गए बरामद

सुरक्षाबलों के द्वारा की गई इस कार्यवाई में एलएमजी मैगजीन सहित कई हथियार बरामद किए गए। इस दौरान जब्त किए गए विस्फोटकों को सुरक्षाबलों ने मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया।

Diarch GO

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाई

दरअसल सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि टोंटो के जंगल में नक्सलियों के द्वारा भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक छिपाकर रखा गया है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों से बचने के लिए सुरंग बनाकर इन हथियारों को रखा था और वे इस इलाके में किसी बड़े घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

सुरक्षाबलों की बड़ी कार्यवाई

सुरक्षाबलों की इस कार्यवाई में नक्सली डंप से एक 7.62 एलएसजी मैगजीन, 75 वेल्डिंग रॉड, 4 सिरिंज, एक बंडल वेल्क्रो, एक कटर,एक साइकल फ्रेम, सात थर्मल बोतल और पोटेशियम बरामद किया गया है।

NSIT
Nsmch

लगातार चलाया जा रहा था अभियान

बता दें कि इस क्षेत्र में भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिरा बेसरा, अनमोल मोछू सहित कई नक्सली नेता सक्रिय हैं और इनके खिलाफ सीआरपीएफ सहित सुरक्षाबलों की कई टीम इनके खिलाफ लगातार अभियान चला रही थी।