LATEST NEWS

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

Maiya Samman Yojana: झारखंड की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस प्रक्रिया के बाद मिलने लगेगा किस्त का पैसा, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

Maiya Samman Yojana: झारखंड में मईयां सम्मान योजना की किस्तों को लेकर परेशान महिलाओं के लिए जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ ने आसान रास्ता निकाल लिया है। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को सत्यापन के काम पर फोकस करने का निर्देश दिया है।...पढ़िए आगे

Maiya Samman Yojana: झारखंड की बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना
भौतिक सत्यापन का काम पूरा होते ही लाभुकों के बकाया किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड की महत्वकांक्षी मईयां सम्मान योजना की बकाया किस्तों को लेकर परेशान चल रही महिला लाभुकों के लिए जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ ने बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि भौतिक सत्यापन का काम पूरा होते ही लाभुकों के बकाया किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा।

तेजी से हो रहा है भौतिक सत्यापन का कार्य

जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ ने बताया कि भौतिक सत्यापन का कार्य समस्त जिलों और प्रखंड़ो में तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए आंगनबाड़ी सेविका को काम पर लगाया गया है। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी सेविका अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों के सत्यापन का काम सुचारु रुप से करें।

जिला प्रशासन की होती है जबावदेही

उन्होंने कहा कि  सत्यापन कार्य को धरातल पर उतारना जिला प्रशासन का दायित्व है। इस योजना से जुड़े लाभुकों के बीच सकारात्मक फीडबैक जाए, इसके लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लाभुको को अबतक इस योजना से जुड़ी किस्तों का भुगतान नहीं हो पाया है, वैसे सभी महिलाओं के भौतिक सत्यापन समाप्त होने के बाद बकाया किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने लाभुकों को किसी भी तरीके के अफवाहों से बचने की भी सलाह दी।

केवाईसी में मिल रही है गड़बड़ी

जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें यह पाया गया कि लाभुक अपना केवाईसी से संबंधित गलत जानकारी दे रहे हैं। कईयों ने अपना खाता संख्या गलत डाल रखा है तो कईयों ने आधार को खाता संख्या से नहीं जोड़ा है। ऐसे में जिन महिलाओं के भौतिक सत्यापन में केवाईसी की गलत जानकारी सामने आएगी, उनके किस्तों के भुगतान में देरी की संभावना है।

NSIT
Nsmch