LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

Jharkhand News : तिरंगे से लिपटकर आया शहीद कैप्टन का पार्थिव शरीर, परिवार में पसरा मातम, मां बोली- जो बोले सो निहाल...

Jharkhand News : जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए कैप्टन कमरजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा। राज्यपाल समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शहीद कैप्टन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद हमेशा उदित रहता है।

Jharkhand News :  तिरंगे से लिपटकर आया शहीद कैप्टन का पार्थि

RANCHI : जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आईडी ब्लास्ट के दौरान शहीद हुए कैप्टन कमरजीत सिंह बख्शी का पार्थिव शरीर रांची पहुंचा। कैप्टन करमजीत नियंत्रण रेखा पर पेट्रोलिंग के दौरान आईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे।

राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल और अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा पुष्पचक्र अर्पित किया गया और उन्हें विरोचित सम्मान देने के बाद पार्थिव शरीर को हजारीबाग ले जाया गया जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद कैप्टन करमजीत सिंह को अंतिम विदाई दी गयी।

सिख रेजिमेंट ने भी दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग जाने से पहले रामगढ़ स्थित सिख रेजिमेंट सेंटर में भी शहीद कैप्टन को सैन्य अधिकारियों के द्वारा एवं वहां मौजूद जवानों के द्वारा सलामी दी गई। इस बीच तिरंगे में लिपटे शहीद कैप्टन को सेना के जवान अपने कंधे पर रखकर श्रद्धांजलि स्थल पर ले गए और सेना के अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूलों का चक्र रखकर सलामी दी। 

मां ने लगाए जो बोले सो निहाल के नारे

शहीद कैप्टन के माता-पिता भी अपने बेटे के पार्थिव शरीर को लेने के लिए मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजृद सभी परिवारिक लोगो की आंखे नम थी। इसी बीच मां ने अपने बेटे के पार्थिव शरीर को देखते हुए “ जो बोलो सो निहाल” के नारे लगाए और कहा कि शहीद हमेशा उगता हुआ सूरज होता है,जाने के बाद भी उसे उगता हीं रहना चाहिए। मेरे बेटे ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

NSIT
Nsmch

कई अधिकारी रहे मौजूद

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का पार्थिव शरीर बुधवाल शाम करीब 6 बजकर पंद्रह मिनट पर रांची एयरपोर्ट पहुंचा। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, गृह सचिव वंदना डाडेल, आइजी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेष ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

अभिषेक - सुमन  की रिपोर्ट