LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

Jharkhand News : झारखण्ड में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन तकनीक से बढ़ा रहा अपना नेटवर्क, स्पेशल ब्रांच ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand News :प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन अपने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। इसके लिए पुलिस विभाग की स्पेशल ब्रांच ने झारखंड राज्य के 24 जिलों को अलर्ट जारी किया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News : झारखण्ड में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन

RANCHI : प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन अपने संगठन के विस्तार के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है और अपने साथ नए – नए लोगों को जोड़ रही है।

कई जिलों को किया गया अलर्ट

केंद्रीय खुफिया एजेंसी को इस बात की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय के स्पेशल ब्रांच ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है और रांची, जमशेदपुर और धनबाद एसएसपी के अलावा 21 जिलों के एसपी और एसटीएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सोशल मीडिया पर भी है नजर

इस बीच इन संदिग्धों के सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है और इनकी गतिविधियों को लगातार नोटिस किया जा रहा है। पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में जांच करके उचित कार्यवाई की जाए।

निकाला जा रहा है फ्रैंडलिस्ट का ब्यौरा

सेंट्रल एजेंसी के द्वारा जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है कि एक फेसबुक यूजर फैजान खान ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में प्रतिबंधित आतंकी संगठन का लोगो इस्तेमाल किया है। जब फैजान के फ्रेंडलिस्ट का ब्यौरा निकाला गया तो उसके सारे मित्रों का संबंध भारत के विभिन्न राज्यों से है जबकि एक मित्र का प्रोफाइल लॉक होने की वजह से उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

NSIT
Nsmch

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में एनआइए ने आइएसआइएस के संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी को लोहरदगा से गिरफ्तार किया था। एनआइए की जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई थी कि फैजान देश के भीतर और बाहर आइएसआईएस के संपर्क में था और वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके अपने विचारों को प्रचारित कर रहा था।

जिहाद की साजिश

वहीं दूसरी ओर एटीएस की जांच में इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि आइएसआइएस का एक संदिग्ध आतंकी आरजि हसनैन भी सोशल मीडिया के जरिए ऑडियो और वीडियो भेजकर जेहाद फैलाता था। स्पेशल ब्रांच ने इसी घटनाओँ को ध्यान में रखते हुए जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए।

अभिषेक- सुमन की रिपोर्ट