LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Jharkhand News: जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध, कहा यह बिल मुस्लिम हितों के खिलाफ

Jharkhand News: रांची में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया है। एकरा मस्जिद स्थित जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि यह बिल मुसलमान के हितों के खिलाफ है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काली पट्टी बांधकर किया वक्फ संशोधन बिल का विरोध- फोटो : social media

Ranchi: वक्फ बिल को लेकर रांची में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपना कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह मुसलमान के हक और हुकूम के खिलाफ है।मेन रोड स्थित एकरा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के  लोगों ने हाथों में काली पट्‌टी बांध कर बिल के प्रति विरोध जताया और बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया।

बिल को वापस लेना होगा

वहीं इस मसले पर AIMIM के प्रवक्ता मो. आरिफ आलम ने कहा, 'वक्फ बिल सीधे-सीधे मुसलमानों के हक और हुकूम पर ताला है। जिस तरीके से तीन तलाक, NRC बिल, उसी तरह वक्फ बिल हमारे ऊपर केंद्र सरकार की लाठी पड़ना है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।मो. आरिफ ने कहा, 'यह आंदोलन तब तक होगा, जब तक कि सरकार इस बिल को वापस नहीं लेती है। किसान बिल को सरकार ने मजबूर होकर वापस लिया था, उसी तरह इस बिल को भी वापस लेना होगा।

संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ बिल

बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पारित कर दिया गया। 12 घंटे की चर्चा के बाद रात करीब 2:33 बजे अंतिम वोटिंग हुई और 128/95 वोटों से इसे पारित कर दिया गया। अब वक्फ बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राष्ट्रपति अधिसूचना जारी करेंगे और यह कानून के रूप में लागू हो जाएगा।