LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

Jharkhand News : झारखंड बिजली वितरण निगम में हुआ इतने नए पदों का सृजन, विभाग के फैसले से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Jharkhand News :बढ़ती आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम ने 64 नए पदों का सृजन किया है और विद्युत एरिया को भी दो भागों में बांटा गया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  झारखंड बिजली वितरण निगम में हुआ इतने नए पद

RANCHI : उपभोक्ताओं के बढ़ते दवाब और बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए झारखंड बिजली निगम के निदेशक बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 64 नए पदों का सृजन किया है। इसकी आवश्यकता लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी।

दो भागों में बांटा गया रांची विद्युत निगम

निगम के द्वारा एक और फैसला लेते हुए रांची विद्युत एरिया को अब दो भागों में बांटने का निर्णय लिया गया है और इन दोनों जगहों पर देखरेख के लिए अधीक्षण अभियंता की भी नियुक्ति की जाएगी। नए विद्युत आपूर्ति क्षेत्र   गुमला में बनाया जाएगा।

दो अंचल होंगे

रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र को भी दो अंचल क्रमशः अंचल एक और अंचल दो में विरक्त किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति अंचल एक में रांची पश्चिमी, न्यु कैपिटल और केंद्रीय विद्युत आपूर्ति अंचल होगा तथा रांची दो में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची, कोकर, डोरंडा और रांची पूर्वी होगा।

गुमला बनेगा नवनिर्मित विद्युत आपूर्ति क्षेत्र

नवनिर्मित विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के दायरो में विद्युत आपूर्ति अंचल खूंटी और सिमडेगा एवं गुमला और लोहरदगा होगा। इसके अलावा हजारीबाग एरिया बोर्ड को अलग कर कोडरमा एरिया बोर्ड भी बनाया गया है। हजारीबाग में रामगढ़ सर्किल को जोड़ा गया है वहीं कोडरमा को स्वतंत्र रखा गया है। वहीं एक और नए साहिबगंज विद्युत परियोजना का भी गठन किया गया है। जबकि गिरिडीह एरिया बोर्ड में गिरिडीह, देवघर और गोड्डा सर्किल को जोड़ा गया है।

NSIT
Nsmch

कई नए पदों का सृजन

इन सभी बिजली वितरण निगमों में मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर पर नए पदों का सृजन किया गया है। इन निगमों में अब 16 की जगह 27 महाप्रबृधक होंगे तथा महाप्रबंधक सीजीआरएफ के 11 नए पद सृजित  किए गए हैं। कार्यकारी महाप्रबंधक के तीन नए पदों का भी सृजन किया गया है एवं उपमहाप्रबंधक तकनीकी का पद को 40 से बढ़ाकर 59 कर दिया गया है।

अभिषेक-सुमन  की  रिपोर्ट