LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

Jharkhand News : बजट सत्र के लिए हुआ पांच मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा, नामों की लिस्ट आई सामने

Jharkhand News : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी और नए सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी होगा।...पढ़िए आगे

Jharkhand News :  बजट सत्र के लिए हुआ पांच मंत्रियों के बीच

RANCHI : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत आगामी 24 फरवरी से होगी। इसके लिए सरकार की ओर से तैयारियां शुरु कर दी गई है और मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी और दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

 जारी की गई अधिसूचना

इसी क्रम में झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागों से संबंधित प्रश्न का जबाव देने  के लिए पांच मंत्रियों के बीच विभाग का बंटवारा कर दिया है। मंत्रिमंडल निगरानी एवं समन्वय विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वो अपने विभागों के अलावा सीएम के विभाग से संबंधित प्रश्न, ध्यानाकर्षण,निवेदन, याचिका, विधेयक, संकल्प आदि विधायी कार्यों की जिम्मेदारी लें।

मंत्रियों के नाम की आई लिस्ट

जिन पांच मंत्रियों को मुख्यमंत्री की ओर से जिम्मेदारी दी गई है,उनका नाम दीपक बिरुवा, चमरा लिण्डा, रामदास सोरेन, योगेन्द्र प्रसाद और सुदिव्य कुमार शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया हैं। दीपक बिरुवा को कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय व निगरानी विभाग और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं चमरा लिण्डा महिला एवं बाल विकास, रामदास सोरेन विधि विभाग,सूचना एवं जन-संपर्त विभाग,सूचना प्रोद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग, योगेन्द्र प्रसाद गृह,कारा एवं आपदा विभाग, ऊर्जा विभाग,खान विभाग और सुदिव्य कुमार पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

NSIT
Nsmch

बजट सत्र की तिथि का  हो गया ऐलान

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी और नए सदस्यों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी होगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर परिचर्चा होगी जो कि 25 और 27 फरवरी को निर्धारित है। 28 फरवरी को सरकार तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी और 3 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया जाएगा।

अभिषेक - सुमन की रिपोर्ट