LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिसीमन के पीछे गहरी साजिश की जताई आशंका, लगाया सीटों को कम करने का आरोप

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने ने झारखंड विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन अपने भाषण में विपक्ष पर परिसीमन के तहत आदिवासी और दलितों की सीटों को कम करने की साजिश करने का आरोप लगाया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिसीमन के पीछे ग
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिसीमन के पीछे गहरी साजिश की जताई आशंका- फोटो : SOCIAL MEDIA

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट सत्र के अंतिम दिन अपने समापन भाषण में मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग चतुरता से परिसीमन के पीछे भी आदिवासी और दलितों की सीटों को कम करने की साजिश कर रहे हैं।

परिसीमन के नाम पर चल रहा है षड़यंत्र

अपने समापन भाषण मे हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन की सरकार में परिसीमन पर रोक लगा दी गई थी।भाजपा पूरे देश में परिसीमन के नाम पर षड़यंत्र कर रही है। इस षडयंत्र के तहत भाजपा आदिवासी और दलितों की सीटों को कम करना चाहती है।

परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगे

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि वह चाहे सरकार में रहे या उनकी सरकार चली जाए, वो परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर हमारी पैनी नजर है और हम विपक्ष की इस साजिश को कभी कामयाब होने नहीं देंगे।

केंद्र सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम योजनाओं के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि सौभाग्यवश कई महीनों के इंतजार के बाद हमें नेता प्रतिपक्ष मिला है। इससे कई रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।उन्होंने सदन को विश्वास दिलाते हुए कहा कि  झारखंड की सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी शक्ति से काम करेगी और सभी जाति,धर्म और मजहब से उपर उठकर प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए काम किया जाएगा।

NSIT
Nsmch