LATEST NEWS

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
  • Bihar News : भोजपुर में बिजली के खंभे में करंट आने से गर्भवती महिला की हुई मौत, दो

  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
  • Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची छात्रा, सीसीटीवी में

  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9 लाख रुपये बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
  • MLC चुनाव से ठीक पहले बाढ़ में बड़ी कार्रवाई: बख्तियारपुर फोर लेन के पास वाहन जांच में 9

  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी, दो करोड़ से अधिक के सामान की बिक्री पर लगाई रोक
  • Bihar News : ब्लिंकिट से सामान खरीद रहे तो हो जाये सावधान ! खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

Jharkhand News : झारखंड सरकार की अबुआ योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, ऐप से कर सकेंगे घर की जियो टैगिंग

Jharkhand News :  झारखंड सरकार की अबुआ योजना के लाभार्थियों

RANCHI : झारखंड सरकार ने राज्य के महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना से जुड़े लोगों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना से जुड़े लोग अपने घरों की जियो टैगिंग स्वयं कर पाएंगे। इसके लिए सरकार ने ऐप जारी किया है।

पारदर्शिता लाना है उद्देश्य

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना में पारदर्शिता लाने के उद्देशय से सरकार ने ऐप तैयार कराया है। इस ऐप के माध्यम से योजना से जुड़े लोग अपने घरों की जियो टैगिंग स्वंय कर सकेंगे एवं अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

भुगतान में आएगी तेजी

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर के अलावा अबुआ आवास योजना के पार्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से किस्त राशि भुगतान संबंधित प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाया जाएगा एवं लाभार्थियों को किस्त संबंधी बंटवारे में होने वाली गड़बड़ियों पर भी रोक लगाई जा सकती है। अबुआ आवास योजना के तहत आवंटित लक्ष्य के विरूद्ध स्वीकृत लाभुकों को दो लाख रूपये की सहयोग राशि चार किस्तों में दिए जाने का प्रावधान है।

चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान

ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन ने सभी उपायुक्तों एवं उप विकास आयुक्तों को इस संबंध में पत्र भी लिखा है और कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस योजना के बारे में लोगों को जागरुक करें।

NSIT
Nsmch

जल्द होगा भुगतान

सचिव ने कहा कि हर हाल में लाभार्थियों को दिए जा रहे सहयोग राशि के किस्तों के भुगतान में पारदर्शिता लाई जाए। इसके लिए प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में लाभार्थियों को चार-चार के समूह में बांटा गया है। लाभार्थियों को लंबित किस्तों का भुगतान माह के किसी एक सप्ताह में बुधवार को किया जाएगा।