LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

police encounter - पूर्व भाजपा नेता को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, एक दिन पहले हुई गिरफ्तारी

police encounter - पुलिस ने चार बार चुनाव लड़ चुके पूर्व भाजपा नेता को इनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मृतक की मां ने बताया कि एक दिन पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई थी।

police encounter - पूर्व भाजपा नेता को पुलिस ने एनकाउंटर में

Godda -  खबर झारखंड के गोड्डा जिले से जुड़ी है. जहां पुलिस ने ललमटिया के डकैता गांव निवासी पूर्व भाजपा नेता सूर्यनारायण उर्फ सूर्या हांसदा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया  है। आज बोआरीजोर थाना के जोलोकुण्डी एवं राहरबड़िया पहाड़ी के तराई से सुबह पुलिस ने शव बरामद किया है।  

एक दिन पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूर्या हांसदा की मां निलमनी मुर्मू ने बताया कि कल रविवार को पुलिस ने देवघर के मोहनपुर नावाडीह स्थित मौसी के घर से सूर्या को गिरफ्तार किया था. कल रात एनकाउंटर करने की बात कही जा रही है। आज सोमवार की सुबह सूर्या के शव को सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल द्वारा घटना स्थल से सदर अस्पताल गोड्डा पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

सूर्या की  मौत कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस मामले में फिलहाल कुछ भी नहीं बता रही है. सूर्या हांसदा की मां निलमनी मुर्मू और पत्नी शीला मुर्मू दोनों सदर अस्पताल पहुंची है।

NSIT
Nsmch

अपहरण, हत्या लूट के 50 से अधिक मामले दर्ज

सूर्या हांसदा के खिलाफ गोड्डा व साहिबगंज जिले में जनवरी से अब तक कुल तीन मामले दर्ज हैं, जिसमें मुख्य रूप से ईसीएल खदान क्षेत्र में 30 से 40 राउंड फायरिंग, हाइवा फूंकने व साहिबगंज में पेट्रोल पंप के समीप आगजनी की घटना शामिल है।ष सूर्या हांसदा वर्ष 2000 के आसपास क्षेत्र में गैंगस्टर था. अपहरण हत्या, लूट आदि के करीब 50 से अधिक मामलों में उसकी संलिप्तता है.

16 साल पहले राजनीति  मे ली इंट्री

2009 के बाद सूर्या ने मुख्य धारा में आकर राजनीति से जुड़ा. पहले जेवीएम, फिर भाजपा और फिर जेएलकेएम में सूर्या शामिल हुए। दो बार बोरियो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार निराशा हाथ लगी। सूर्या हांसदा आदिवासियों के हितों को लेकर भी काफी मुखर थे।

गिरफ्तारी के लिए हुआ एसआईटी का गठन

मालूम हो गोड्डा पुलिस की ओर से सुर्य नारायण हांसदा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था। इस मामले में गोड्डा एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी।