LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

हिमांशु सिंह हत्याकांड: 2 लाख के इनामी सरगना बोदरा ने कोर्ट में किया सरेंडर, भाजपा नेता सहित दो और शूटर दबोचे गए

जमशेदपुर में बिष्टूपुर स्थित 'डीडी बार एंड कैफे' के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। घटना के 11वें दिन, दो लाख के इनामी मुख्य आरोपी बोदरा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है....

हिमांशु सिंह हत्याकांड: 2 लाख के इनामी सरगना बोदरा ने कोर्ट
हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर- फोटो : न्यूज4नेशन

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टूपुर स्थित 'डीडी बार एंड कैफे' के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। वारदात के 11वें दिन, दो लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने जमशेदपुर पुलिस को चकमा देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में चुपचाप आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। सफेद कपड़े पहनकर गेट नंबर तीन से पैदल कोर्ट परिसर में दाखिल हुए बोदरा की भनक तक वहां तैनात पुलिस अमले को नहीं लगी। अधिवक्ता अखिलेश सिंह के माध्यम से आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी 6 दिनों की रिमांड मांगी है।


ओडिशा से दो शूटर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई हमलावरों की पहचान

इस बीच, मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ओडिशा के बहलदा में छापेमारी कर दो और मुख्य शूटरों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदर्शन मंडल उर्फ लालटू और राजेश मंडल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा के ही निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में इन दोनों की तस्वीरें साफ तौर पर कैद हुई थीं, जिससे हिमांशु सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग करने में इनकी सीधी संलिप्तता की पुष्टि हुई है।


राजस्थान से गिरफ्तार भाजपा नेता और बार संचालक नीरज सिंह भी कोर्ट में पेश

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की साजिश में शामिल रहने के आरोप में राजस्थान के सीकर से ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए भाजपा नेता और बार संचालक नीरज सिंह को भी पुलिस ने चिकित्सा जांच के बाद कोर्ट में पेश किया। एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना स्थल पर नीरज सिंह की मौजूदगी और इस सुनियोजित साजिश में उसकी भूमिका के पर्याप्त वैज्ञानिक साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह के वकील प्रकाश झा ने अदालत में अर्जी दाखिल कर पुलिस पर 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश न करने और अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए पूरी पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।


एसएसपी ने दी सफाई, कहा- पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण ही सरेंडर को मजबूर हुआ बोदरा

प्रेस वार्ता के दौरान जब मीडिया ने पुलिस के भारी पहरे के बीच मुख्य आरोपी बोदरा के आसानी से कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करने पर सवाल उठाया, तो एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने इसे पुलिस की कामयाबी बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की विशेष टीमों द्वारा लगातार की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी और बढ़ते कानूनी दबाव का ही नतीजा है कि कुख्यात बोदरा के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। एसएसपी ने भाजपा नेता नीरज सिंह को अवैध हिरासत में रखने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पूरी कार्रवाई माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत ही की गई है।


पश्चिम बंगाल से गैंगस्टर रवि दास हिरासत में, कड़ियों को जोड़ने में जुटी विशेष टीम

इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने अब अपनी तफ्तीश का दायरा पड़ोसी राज्यों तक फैला दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बड़ाबाजार इलाके से कुख्यात गैंगस्टर रवि दास को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि रवि दास लगातार इस केस के एक अन्य आरोपी राहुल दुबे के संपर्क में था। पुलिस अब रवि से कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उसने हत्या के बाद फरार अपराधियों को कोई आर्थिक मदद, हथियार या छिपने के लिए सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया था।

Diarch GO


ब्यूरो रिपोर्ट