LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Jharkhand News: झारखंड सरकार का सख्त फरमान, ई-केवाईसी नहीं कराने पर हट जाएगा राशन कार्ड से नाम, सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश

Jharkhand News: झारखंड की सरकार ने राशन कार्ड को लेकर कड़ा फैसला लिया है। खाद्य आपूर्ति विभाग सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: झारखंड सरकार का सख्त फरमान, ई-केवाईसी नहीं क
सभी राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य - फोटो : SOCIAL MEDIA

Dhanbad: झारखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश मे कहा गया है कि ई-केवाईसी नहीं कराने पर कार्ड धारकों का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।

ई-केवाईसी कराना आवश्यक

विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को घर-घर जाकर राशन कार्ड धारकों के प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। विभाग ने साफ कहा है कि केवाईसी नहीं होने की स्थिति में लाभार्थी का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।

21 से 27 मार्च तक करा ले ई-केवाईसी

ई-केवाईसी के लिए 20 मार्च तक सभी जन-वितरण प्रणाली दुकानदारों को उन कार्डधारकों की सूची उपलब्ध कराना होगा। विशेष कर पीला और गुलाबी कार्डधारकों के लिए यह अति आवश्यक है। इसके बाद 21 से 27 मार्च तक घर-घर जाकर कार्डधारी के प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी करना है। यदि केवाईसी का काम पूरा नहीं होता है तो कार्डधारी को राशन नहीं मिल पाएगा।

पूरे जिले में 126 आइरिश स्कैन मशीन उपलब्ध

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि ऐसे कार्ड धारक जो प्रदेश से बाहर रह रहे है, वो अपने नजदीकी जन-वितरण प्रणाली केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। यह सुविधा पूरे भारत में रहने वाले झारखंड के कार्डधारकों के लिए की गई है। शुक्ला ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को मशीन लेकर जाना है। अगर किसी कारणवश अंगूठा नहीं स्कैन हुआ तो आइरिस स्कैन किया जाएगा। इसके लिए पूरे जिले में 126 आइरिश स्कैन मशीन उपलब्ध कराया गया है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट