LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Horoscope 22 September: आज कई राशियों को हो सकता है लाभ, मिलेगी विदेश जानी की सुविधा

Horoscope 22 September: आज कई राशियों को हो सकता है लाभ, मिल

22 सितंबर रविवार के ग्रह-नक्षत्र हर्षण योग बना रहे हैं। इससे आज मेष राशि वालों के बिजनेस की कार्यप्रणाली बेहतर होगी। किसी भी तरह का जोखिम उठाना फायदेमंद रहेगा। आज रविवार को ग्रह-नक्षत्र ध्रुव योग बना रहे हैं। इस कारण प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने के लिहाज से मिथुन राशि के लिए अच्छा दिन है। किसी के लव लाइफ में भी कुछ अच्छा हो सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों को भौतिक विषयों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जल्दबाजी नहीं करनी होगी। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।


मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य सुख एवं लाभ उन्नति कारक दिन रहेगा। बनते बनते कार्य में अर्चन आएगी। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचें। सभी से तालमेल युक्त व्यवहार बनाए रखें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा।

Diarch GO


वृष राशि वाले कुछ समय सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा तथा पहचान भी बढ़ेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। 


मिथुन राशि वालों के मन में सुस्ती व आलस्य का भाव रहेगा। आपको सुस्ती एवं आलस्य से बचना होगा। चुस्ती एवं स्फूर्ति के साथ अपने कार्य पर पूरे मनोयोग से ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक बनी रहेगी किसी लंबी दूरी की यात्रा व विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch


कर्क राशि वाले अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करके बेहतरीन तरीके से कार्यों को अंजाम देंगे, जिससे मानसिक सुकून बना रहेगा। हर बात को गहराई से समझना और उस पर अमल करना आपका विशेष गुण रहेगा। सिर्फ धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देते जाए।


सिंह राशि वाले कोई परिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांतिपूर्ण रहेगा। हालांकि यह समय अत्यधिक व्यस्तता और मेहनत वाला है। आपका उदार और सहज स्वभाव ही आपकी सफलता का कारण बनेगा। बच्चे भी अनुशासन में रहेंगे। 


कन्या राशि वाले महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरे के भरोसे न छोड़ें। समय सकारात्मक रहेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। व्यापार लाभदायक और उन्नति कारक रहेगा। अपनी आवश्यकताओं को अधिक ना बढ़ने दें। समाज में मान और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।


तुला राशि वाले अपनी दिनचर्या में कुछ नयापन लाने के लिए आप कुछ विशेष योजनाएं बनाएंगे और उनमें काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। बच्चे से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। दिन का कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करना सुकून देगा। 


वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ और फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है। व्यापारिक परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की कोशिश करें। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अचानक लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी।


धनु राशि वाले कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही चिंता दूर होगी।


मकर राशि वालों के काम क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिससे आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार में आय बढ़ेगी। शेयर, लॉटरी, दलाली आदि से लाभ होगा। उपयोग धंधे में विस्तार की योजना बनेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र से भेंट होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा।


कुंभ राशि वाले अपनी योजनाओं को समय पर क्रियान्वित कर ले। समय और भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात सार्थक रहेगी। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे।


मीन राशि वाले पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी बातों को पूरी गंभीरता से स्वीकार किया जाएगा। चल रही किसी पुरानी समस्या का हल भी मिलेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्ग दर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं।