LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Horoscope 21 September: शनिवार के दिन इस राशिवालों के लिए है अच्छा समय, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 21 September: शनिवार के दिन इस राशिवालों के लिए है

21 सितंबर यानी आज का राशिपल जरूर पढ़े। आज शनिवार के ग्रह-नक्षत्र ध्रुव योग बना रहे हैं। इस कारण प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने के लिहाज से मिथुन राशि के लिए अच्छा दिन है। किसी के लव लाइफ में भी कुछ अच्छा हो सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों को भौतिक विषयों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जल्दबाजी नहीं करनी होगी। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।


मेष राशि को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में भी आज खुशी बनी रहेगी। आज घर का माहौल धार्मिक रहेगा। मित्रों से सुखद मुलाकात होगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी भी तरह के रिस्क लेने से परहेज करें।

Diarch GO

वृषभ राशि का आज का दिन शुभ रहेगा। आपके घर में आज खुशी का माहौल रहेगा। ध्यान रखें कि आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा भी उठा सकते हैं। बिजनेस की परेशानियां सुलझेंगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे।

मिथुन राशि वालों का कोई खास काम रुका हुआ है, तो आज किसी के सहयोग से हल होने की पूरी संभावना है। जल्दबाजी और अधीरता से बचें, वरना आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। इस समय ज्यादा मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता है। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभ और करियर में उन्नति का अवसर लेकर आया है। पुरानी बातों को लेकर तनाव ना लें, बल्कि उनसे सीख लेकर आगे बढ़े। कारोबार में कामकाज का बोझ रहेगा, लेकिन काम सही समय पर पूरा करने की कोशिश करें।  प्रेमी-प्रेमिका का किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। अत्यधिक थकान की वजह से कमर और पैरों की दर्द की समस्या बढ़ेगी।

सिंह राशि वालों की ग्रह स्थिति अनुकूल है। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ विचार-विमर्श होंगे। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अपने कार्यों को यथा समय पर पूरा करने का प्रयास करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कुछ आर्डर मिल सकते हैं। पारिवारजनों के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में भरपूर समय व्यतीत होगा। अत्यधिक कार्यभार और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। 

कन्या राशि वालों का समय अनुकूल है। राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी गतिविधि को लेकर अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव में ना आए, और धैर्य बनाकर रखें। व्यापार से जुड़ी कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें सुधार होने से आप राहत की सांस लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी कोई चिंता आज दूर होगी और आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। व्यवसाय में किसी भी तरह की विवादित स्थिति बनने पर अपनी भागीदारी कम ही करें और जल्दी मामलों को सुलझाएं। परिजनों के साथ सुख समय व्यतीत होगा। अपना खान-पान और दिनचर्या को एकदम संयमित रखें।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। किसी-किसी समय आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। व्यवसाय में किसी भी तरह की विवादित स्थिति बनने पर अपनी भागीदारी कम ही करें और जल्दी मामलों को सुलझाएं। परिजनों के साथ सुख समय व्यतीत होगा।

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि सामाजिक और राजनीतिक संपर्क का आपको आज लाभ मिलेगा। व्यवसाय में दिक्कतों के बावजूद आप समझदारी और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाल लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। दर्द और थकान की वजह से कुछ असहज महसूस करेंगे। 

मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोच-विचार अवश्य करें। बिजनेस और नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले खुद लें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। इस समय पेट दर्द, अफारा जैसी समस्याओं से उलझ सकते हैं।  

कुंभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अधिकारियों के सहयोग से लाभ का अवसर मिलेगा। मेहनत करने का समय है। इससे बड़ी दुविधा दूर हो सकती है। कोई व्यक्तिगत मामला उलझ भी सकता है। व्यवसायिक मामलों को लेकर फोन पर महत्वपूर्ण बातें आपके लिए फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपको मुश्किल समय से निकालेगा।  स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहे। 

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कामकाज के प्रति अपनी एकाग्रता को बढ़ाना होगा। ध्यान रखें कि किसी को भी बिन मांगे सलाह ना दें। बिजनेस में बेहतरी के लिए नए प्लान बनाने की जरूरत है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें वरना इस वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आ सकता है। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम पर भी ध्यान दें।