LATEST NEWS

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

NAVRATRI NEWS : गरबा पंडाल में इंट्री के लिए पीना होगा गौमूत्र! दूसरे समुदाय के लोगों को आने से रोकने के लिए भाजपा नेता का विवादित बयान

Make people drink cow urine during Garba

DESK : नवरात्रि में होनेवाले गरबा कार्यक्रम में इंट्री के लिए लोगों को गौ मूत्र पिलाया जाए। उसके बाद ही उन्हें गरबा पंडाल में आने की अनुमति मिले। यह कहना है इंदौर भाजपा के जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा। उन्होंने यह भी नवरात्र में गरबा में आने वालों को अपने सिर पर तिलक भी लगाना चाहिए। वहीं भाजपा नेता के इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर त्योहारों का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने बयान को बचकाना बताते हुए कहा कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के मकसद से इस तरह के बयान दिए जाते हैं।

दरअसल, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू शर्मा मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि मैं सबसे अपील भी करना चाहूंगा कि हम पंडालों में प्रसाद वितरण करते हैं, तो गो माता जो हमारी माता है, गो मूत्र हम पीते है, उसे प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने कहा- 'गरबा माता की आराधना का पर्व है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए। माता की आराधना हमारी बहन और बेटियां करती हैं। समय-समय पर ऐसी चर्चा आती रहती हैं कि कुछ लोग ऐसे शामिल हो जाते हैं, जिन्हें लेकर चर्चा हो जाती है। उन्हें रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है। 

कांग्रेस ने बताया बचकाना बयान

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम ने कहा कि बीजेपी जिला अध्यक्ष का बया बचकाना है, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के उद्देश्य से ऐसे बयान दिए जाते हैं। बौखलाए बीजेपी के नेता अपने बचाव में इस तरह की बातें करते हैं। हिन्दू होने का सर्टिफिकेट देने का इस तरह से किसी बीजेपी जिला अध्यक्ष को अधिकार नहीं है। इस दौरान उन्होंने इंदौर में खराब कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

NSIT
Nsmch

गरबा में ड्रेस कोड तय

भोपाल में गुजराती महिला मंडल ने गरबा के लिए ड्रेस कोड तय किया है। जिसके मुताबिक गरबा में स्लीव लैस, बैकलैस, जींस, टी-शर्ट पहनने की परमिशन नहीं है। समाज की ओर से कहा गया कि किसी भी तरह की फिल्मी धुन, गाने, वेस्टर्न म्यूजिक का इस्तेमाल यहां नहीं किया जाता है। साथ ही गरबा प्रांगण में आने वाले किसी भी व्यक्ति को गुटखा, तंबाकू, सिगरेट पीने की अनुमति नहीं है।