LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

छपरा में सूरज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सूद के रुपए को लेकर बदमाशों ने की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूरज हत्याकांड का खुलासा

CHAPRA : सोनपुर थाने की पुलिस को 27 तारीख को सबलपुर हस्ती टाला वार्ड संख्या 5 निवास ए अजय राय ने अपने 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की गुमशुदगी के संबंध में आवेदन दिया था। आवेदन पर सोनपुर थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक की खोजबीन में लग गई। इसी दौरान कल युवक का शव दरियापुर थाना क्षेत्र के बेला मोहम्मदपुर गांव स्थित नाही नदी के पूर्वी बाघ किनारे से बरामद किया गया।

घटना के 24 घंटे के अंदर सोनपुर थाने की पुलिस ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधी हरिहरनाथ ओपी क्षेत्र के वागराजा मानसिह गांव निवासी संजय चौधरी के पुत्र विशाल कुमार संबलपुर हस्ती टोला निवासी दिनेश राय के पुत्र विनय कुमार रामप्रवेश राय का पुत्र राजा कुमार मदन चौधरी  का पुत्र रोहित कुमार संतोष सिंह का पुत्र  नीतीश कुमार बताया गया है। 

पकड़े गए अपराधी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन अपहरण और हत्या में उपयोग की गई ई रिक्शा गला दबाकर हत्या करने में प्रयोग किया गया काला रंग का गमछा पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी देते हुए सोनपुर सीडीपीओ नवल किशोर ने बताया कि मृतक युवक द्वारा राजा कुमार को सूद पर कर्ज का रुपए दिया गया था। सूद इतना बढ़ गया कि राजा को अपना जमीन देना पड़ा। इसी बात का बदला लेने के लिए पहले सूरज को जनरेटर खरीदने के नाम पर दरियापुर ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

ऋषभ की रिपोर्ट