LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

बिहार के 18 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी के साथ कड़केगी बिजली , मौसम हुआ सुहाना

बिहार के 18 जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी के साथ कड़केगी

PATNA : बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है. राजधानीवासियों को पसीने वाली गर्मी से मंगलवार की देर रात राहत मिली ,पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. बादलों ने घेरा बना लिया है. वहीं सूबे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. आसमान में बादल छाए हुए है. मौसम विभाग के अनुसार  कुछ जिलों में भारी बारिश तो कुछ में झमाझम बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिया चक्रवात ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है. बारिश कहीं राहत बन रही है तो कहीं आफत.

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी  25 सितंबर से अगले तीन-चार दिन बारिश का दौर शुरू हो सकता है.विभाग के अनुसार राज्य के किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिले के कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 26 सितंबर को  किशनगंज, अररिया, सुपौल, बांका, जमुई, नवादा जिले में भारी बारिश हो सकती है 

मौसम विभाग के अनुसार  मुजफ्फरपुर,शेखपुरा, लखीसराय,भागलपुर , मुंगेर ,सीतामढ़ी,शिवहर,नवादा,लखीसराय,जमुई,दरभंगा,मधुबनी,सुपौल,अररिया,पूर्णिया,किशनगंज और कटिहार में बज्रपात के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. 

छपरा,बक्सर, आरा  वैशाली,  समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मूंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार में नदियां उफान पर हैं. यहां बाढ़ के हालात हैं.ऐसे में बारिश से स्थिति बिगड़ने का अनुमान है. पटना, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार में गंगा उफान पर हैं. लोग जैसे तैसे गुजारा कर रहे हैं. ऐसे में झमाझाम बारिश से बाढ़ पीडितों की परेशानी बढ़ेगी. 

NSIT
Nsmch

इस दौरान हवा की गति 30-40 की रफ्तार में रहने की संभावना है। इन जिलों के लोगो से  मौसम विभाग ने आग्रह किया है औऱ कहा है कि इस मौसम की स्थिति को  देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।