LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar weather: बिहार में हो रही है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने इन 8 जिलों के लोगों को चेताया

Bihar weather: बिहार में हो रही है झमाझम बारिश, मौसम विभाग न

Bihar weather:  बिहार में चक्रवात और लौटते मॉनसून से अनवरत बारिश हो रही है. राजधानी में गुरुवार से हीं कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रहै. सूबे के कई इलाकों में बुधवार की रात से हल्की बारिश हो रही है.गुरुवार को  दिन भर पटना समेत कई जिलों में  बारिश की फुहार होते रही. लिहाजा मौसम काफी खुशनुमा हो गया है. वैसे इस बार मॉनसून की बेरुखी किसान परेशान रहे.अब जब बारिश हो रही है तो किसानों के चेहरे खिल गए है. वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बिहार मौसम विज्ञान केंद्र ने सूबे के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. 

 पटना के साथ साथ पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज जिले में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि के हो सकती है जिससे बाढ़ प्रभावित कटिहार, छपरा सहित कई इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. जिसके अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, पटना, रोहतास, औरंगाबाद,जहानाबाद, लखीसराय,बांका, मुंगेर, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी और सुपौल जिले के कुछ भागों में हल्की या मध्यम दर्ज की बारिश होगी. मेघ गर्जन के तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. 

बता दें, 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र शुरू हो रहा है. जिससे मूसलाधार बारिश की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में शुक्रवार को मौसम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. बाढ़ग्रसत इलाकों में खासकर के लोगों को सचेत किया गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार के 8 जिलों में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.  

NSIT
Nsmch