LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

पटना की सड़कों के किनारे लिट्टी चोखा खाते नजर आया ये सुपरस्टार, नई फिल्म के प्रमोशन के लिए बिहार की राजधानी का किया रुख

विक्की कौशल ने पटना में लिट्टी चोखा का आनंद लेते हुए अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लिया। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी, जिसमें वे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं।

पटना की सड़कों के किनारे लिट्टी चोखा खाते नजर आया ये सुपरस्ट
Vicky Kaushal in patna- फोटो : SOCIAL MEDIA

vicky kaushal enjoys litti chokha: विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' के प्रचार में व्यस्त हैं। हाल ही में, उन्होंने पटना में एक स्ट्रीट स्टॉल पर लिट्टी चोखा का आनंद लेते हुए एक वीडियो साझा किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो ने उनकी सादगी और खाने के प्रति प्यार को दिखाया, जिससे उनके फैंस बेहद प्रभावित हुए।

पटना में लिट्टी चोखा का लुत्फ

शनिवार को विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पटना के एक स्ट्रीट स्टॉल पर लिट्टी चोखा खाते नजर आ रहे हैं। जब उनसे इसका स्वाद पूछा गया, तो उन्होंने बिहारी लहजे में कहा, "बहुत बढ़िया है।" विक्की ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "पटना आकार लिट्टी चोखा कैसे मिस कर जाएं??? गर्दा उड़ा दिया।"

फिल्म 'छावा' के प्रचार में व्यस्त विक्की कौशल

विक्की कौशल फिल्म 'छावा' के प्रमोशन के लिए पटना से पहले कोलकाता में भी थे, जहाँ उन्होंने बंगाली में बोलते हुए एक वीडियो साझा किया था। पटना के बाद, वे 9 फरवरी को मुंबई, और फिर अमृतसर, दिल्ली, और पुणे में फिल्म का प्रचार करेंगे।

NSIT
Nsmch

'छावा' की कास्ट और रिलीज डेट

'छावा' एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल इस फिल्म में संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'छावा' 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।