टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनाया सनातन धर्म?, इस एक्टर ने दी बधाई

hina khan marriage - टीवी एक्ट्रेस हीना खान ने शादी कर ली है। जिसके बाद उन्हें बधाई दी जा रही है। वहीं एक एक्टर ने उन्हें सनातन अपनाने की बधाई दी है।

टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनाया सनातन धर्

Patna - टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट हिना खान ने कुछ  दिन पहले ही अपने लांग  टाइम ब्वायफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की है। दोनों ने रजिस्टर मैरेज की। सोशल मीडिया पर उनकी शादी चर्चा में बनी हुई है। कई लोगों ने हिना और रॉकी को वैवाहिक जीवन की शुरूआत करने की बधाई दी है। बधाई देने वालों में एक नाम फिल्म क्रिटिक केआरके(कमाल आर खान)  भी हैं। जिन्होंने हिना खान के लिए कुछ ऐसा लिख दिया है, जो अब  वायरल हो गया है।


सनातन अपनाने  की दी बधाई

फिल्म क्रिटिक केआरके ने हिना खान को शादी की बधाई दी. उन्होंने हिना और रॉकी की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में हिना और रॉकी के माथे पर तिलक लगा हुआ है। फोटो शेयर करते हुए केआरके ने लिखा- हिना खान को सनातन धर्म अपनाने के लिए बधाई।

Diarch GO

हिना की  बीमारी में भी रॉकी ने नहीं छोड़ा साथ

बता दें कि हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंसर की जानकारी दी थी। हिना के इस मुश्किल समय में उनके पति रॉकी जायसवाल ने पूरा साथ दिया। हर वक्त उनके साथ रहे। जब हिना ने अपने बाल काटे थे तब रॉकी ने भी अपने बाल कटवाए थे।