LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

cannes 2025 - कांस फिल्म फेस्टिवल में पीएम मोदीवाला नेकलेस पहनकर पहुंयी यह इंडियन एक्ट्रेस, नजरें हटाना होगा मुश्किल

cannes 2025 - कांस फेस्टिवल में भारतीय ऐक्ट्रेस पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनकर पहुंची। ऐक्ट्रेस ने बताया कि पीएम ने विदेश में देश का सम्मान बढ़ाया है।

cannes 2025 - कांस फिल्म फेस्टिवल में पीएम मोदीवाला नेकलेस प

Patna - फ्रांस के चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल में इस साल कई इंडियन सेलेब्स  ने शिरकत की है। जिन्होंने अपने फैशन सेंस से सभी का दिल जीत लिया है। अब इस फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्री ऐसा नेकलेस पहनकर पहुंची, जिसने   सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। ऐक्ट्रेस   ने गोल्डेन नेकलेस पहना था, जिसमें इंडियन   पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई थी। 

हम बात कर रहें हैं इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं भारतीय एक्ट्रेस रुचि गुज्जर की। रुचि के गाने 'जब तू मेरी ना सही' और 'हेली में चोर' खूब वायरल रहे हैं।

कौन है रूचि गुज्जर

राजस्थान के गुर्जर परिवार में जन्मीं रुचि एक प्रोफेशनल मॉडल/एक्ट्रेस हैं और साल 2023 में उन्होंने मिस हरियाणा का खिताब जीता था। जयपुर के महारानी डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद रुचि अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई आ गईं। 

जुलरी से बढ़कर  है यह नेकलेस

रुचि से जब उनके आउटफिट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह नेकलेस जूलरी से कहीं बढ़कर है। यह ताकत, दूरदर्शिता और विश्व स्तर पर भारत के उभरने का प्रतीक है।" रूचि ने बताया कि कान में इस नेकलेस को पहनकर वह अपने देश के प्रधानमंत्री को इज्जत देना चाहती थीं, जिनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। रुचि गुज्जर का यह बयान और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं।

NSIT
Nsmch