LATEST NEWS

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
  • Bihar News : युवती के साथ लिव इन में रह रहे फाइनेंसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत,

  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और मोबाइल किया बरामद
  • Bihar News : दिल्ली से मुंगेर पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाली नोटनुमा कागजात और

द फैमिली मैन 3'का इंतजार, मनोज बाजपेयी के लिए पहली पसंद नहीं थे मेकर्स, जानें कौन से स्टार की जगह मिला रोल

द फैमिली मैन' सीजन 3 के लिए मनोज बाजपेयी की वापसी का इंतजार हो रहा है। जानें कैसे अक्षय खन्ना के हटने के बाद मनोज बने श्रीकांत तिवारी।

द फैमिली मैन 3'का इंतजार, मनोज बाजपेयी के लिए पहली पसंद नहीं
family man season 3- फोटो : SOCIAL MEDIA

The family man season 3: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'द फैमिली मैन' ने दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं, और फैंस बेसब्री से इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने इस सीरीज में श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाकर न केवल ओटीटी पर, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ी है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि मनोज बाजपेयी इस किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

अक्षय खन्ना को श्रीकांत तिवारी के रोल के लिए किया गया था अप्रोच

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना को शुरू में 'द फैमिली मैन' के मुख्य किरदार श्रीकांत तिवारी के लिए चुना गया था। मेकर्स और अक्षय के बीच इस सीरीज को लेकर बातचीत भी हुई थी, लेकिन बजट और फीस को लेकर मामला अटक गया। अगर यह बात बन जाती, तो फैंस आज इस किरदार में मनोज बाजपेयी की जगह अक्षय खन्ना को देख रहे होते।

अक्षय खन्ना की हालिया रिलीज 'छावा' में दिखा दमदार प्रदर्शन

अक्षय खन्ना ने हाल ही में अपनी फिल्म 'छावा' से लोगों का ध्यान खींचा है, जिसमें उन्होंने औरंगजेब का किरदार निभाया है। इस फिल्म में विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभाया है, और फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, डायना पेंटी और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और यह विकी कौशल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। 'छावा' ने 8 दिनों के अंदर दुनियाभर में 342 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और बॉक्स ऑफिस पर इसकी धाक अब भी कायम है।

NSIT
Nsmch

'द फैमिली मैन 3' की शूटिंग हो चुकी है पूरी

'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, मनोज बाजपेयी एक बार फिर से श्रीकांत तिवारी के रोल में धमाकेदार वापसी करने वाले हैं। तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही 'द फैमिली मैन 3' उन्हें रोमांचित करने के लिए तैयार होगी।

द फैमिली मैन के लिए अप्रोच 

अक्षय खन्ना को पहले 'द फैमिली मैन' के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन जब चीजें नहीं बन पाईं, तो यह रोल मनोज बाजपेयी को मिल गया। अब, फैंस को तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है, जहां श्रीकांत तिवारी एक बार फिर अपने स्टाइल में नजर आएंगे।