LATEST NEWS

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

बराती में पड़े एक थप्पड़ ने इस कॉमेडियन की बदल कर रख दी पूरी जिंदगी, जानें कौन है वो जिंदा-दिल इंसान, जिसके जोक्स पर लोट-पोट हो जाती है इंडिया के दर्शक

फेमस कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब शो में अपनी जिंदगी के संघर्षों को साझा किया। पेरिस में मिले थप्पड़ से लेकर पहली फिल्म और ग्लोबल टूर तक, जानें उनके सफर की पूरी कहानी।

बराती में पड़े एक थप्पड़ ने इस कॉमेडियन की बदल कर रख दी पूरी
Sudesh Lehri- फोटो : social media

Sudesh Lehri life story: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुदेश लहरी हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब शो में नजर आए। 23 मिनट के इस मस्ती भरे वीडियो में अर्चना अपने पति परमीत सेठी और बेटों आयुष्मान और आर्यमान सेठी के साथ शामिल हुईं।

शो में क्या खास रहा?

सुदेश लहरी ने अर्चना के माता-पिता और परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पूरा परिवार सुदेश के साथ हंसी-मजाक करता नजर आया। अर्चना और उनके बेटे इंग्लिश में बात करके सुदेश को चिढ़ाते रहे, क्योंकि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती।सभी ने साथ बैठकर पुराने गाने गाए और मस्ती की।

जब पेरिस में शराबी ने सुदेश लहरी को थप्पड़ मारा!

पेरिस में एक शो के दौरान सुदेश लहरी ने एक चौंकाने वाली घटना साझा की। उन्होंने बताया कि जब वह पेरिस में एक शादी में परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शराबी ने मंच पर आकर उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं पेरिस में गा रहा था, माहौल शानदार था। तभी एक नशे में धुत्त आदमी मंच पर चढ़ आया, उसने मेरा कॉलर पकड़ लिया और मुझे जोर से थप्पड़ मार दिया! मेरा माइक गिर गया। मैं रोना चाहता था, लेकिन आंसू नहीं निकल रहे थे।"सुदेश के साथियों ने विरोध करना चाहा, लेकिन उन्होंने उन्हें रोक दिया।इस घटना के बाद उन्होंने शादियों में परफॉर्म न करने की कसम खा ली। वह घर लौटे और अपनी पत्नी से कहा कि अब शादी में गाना नहीं गाएंगे।

सुदेश लहरी: संघर्ष से सफलता तक का सफर

सुदेश लहरी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उन्होंने शो में खुलासा किया कि वह कभी स्कूल नहीं गए।पहली बार स्कूल उन्होंने एक ऐड शूट के दौरान देखा था।उन्होंने कृष्णा अभिषेक से पूछा था कि ब्लैकबोर्ड क्या होता है?गरीबी के चलते उन्होंने छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था।

NSIT
Nsmch

पहली फिल्म और नाम कमाने की जिद

उन्होंने बताया कि मैंने अपना घर बेच दिया और कर्ज चुकाया। सोचा कि अब किराए पर रहेंगे, लेकिन अपना नाम बनाएंगे। फिर मुझे मेरी पहली फिल्म मिली और मैं दुनिया घूमने लगा।" उनकी मेहनत रंग लाई और वह कॉमेडी जगत के सुपरस्टार बन गए। उन्होंने टीवी, फिल्म और स्टेज परफॉर्मेंस में जबरदस्त पहचान बनाई।

एक थप्पड़ से चमका सुदेश लहरी का सितारा

सुदेश लहरी की यह कहानी हमें सिखाती है कि संघर्ष ही सफलता की सीढ़ी होती है। पेरिस की घटना उनके लिए एक वेकअप कॉल बनी, जिसके बाद उन्होंने अपना जीवन बदलने का फैसला किया।