LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

सारा अली खान ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किए दर्शन, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की

सारा अली खान ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। वे द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकली हैं और इस दौरान उन्होंने मंदिर में चार घंटे बिताए।

सारा अली खान ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किए दर्श
sara ali khan - फोटो : social media

sara ali khan visits deoghar: सारा अली खान धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए मशहूर हैं, और इस बार वे देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची। सारा ने मंदिर में जलाभिषेक किया और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने इस अनुभव की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।

द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा पर सारा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान इस समय द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा पर हैं, और इसी दौरान वे सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। ओडिशा से सड़क के रास्ते सफर करते हुए वे देवघर पहुंचीं और मंदिर में चार घंटे से अधिक समय बिताया।सारा की इस यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुट गई, क्योंकि उनकी उपस्थिति की खबर फैलते ही लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े थे।

सारा ने शेयर कीं देवघर की तस्वीरें

सारा ने अपनी देवघर यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसमें वे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करते नजर आ रही हैं। सारा का आध्यात्मिक पक्ष उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। इससे पहले वे श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर में भी दर्शन करने गई थीं और उसकी झलक भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

NSIT
Nsmch

लोगों ने की सराहना, वीआईपी ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

सारा अली खान की भक्ति देखकर फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया और उनकी पोस्ट पर कई सकारात्मक टिप्पणियाँ कीं। एक यूजर ने लिखा, "भोले शंकर आप पर हमेशा खुशियां बरसाते रहेंगे।" हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें मिले वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल भी उठाए।

सारा अली खान की फिल्म 'स्काई फोर्स'

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सारा अली खान की हालिया फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म देशभक्ति से जुड़ी एक कहानी पर आधारित है, जिसमें भारत-पाकिस्तान युद्ध का संदर्भ है। फिल्म में सारा वीर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं, और अक्षय कुमार भी लीड रोल में हैं।