LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

महाकुंभ 2025 में पहुंचा डांस की दुनिया का बेताज बादशाह! काले कपड़ों में लुक ऐसा की सेलेब्रिटी को पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया

महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा काले कपड़ों में पहुंचे, जिन्हें पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया। जानें कैसे उन्होंने अपनी पहचान उजागर की।

महाकुंभ 2025 में पहुंचा डांस की दुनिया का बेताज बादशाह! काले
रेमो डीसूजा- फोटो : SOCIAL MEDIA

Remo Dsouza in Maha kumbh 2025: महाकुंभ 2025 की हर तरफ धूम है। राजनेता, फिल्मी सितारे, साधु-संत से लेकर आम लोग तक सब संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग इस पावन अवसर पर शामिल हो चुके हैं। इसी भीड़ में एक बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी काले कपड़ों में पहुंचा, जिसे पहली नजर में कोई पहचान नहीं पाया। लेकिन बाद में उसने खुद अपनी पहचान उजागर कर दी।

काले कपड़ों में कौन पहुंचा महाकुंभ?

यह सेलेब्रिटी कोई और नहीं बल्कि मशहूर कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा थे। रेमो डिसूजा ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह काले कपड़ों में महाकुंभ में शामिल होते और संगम में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं। रेमो ने इस वीडियो के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा, "कौन हैं रेमो डिसूजा?"। वीडियो में रेमो को नाव पर बैठकर संगम की यात्रा करते देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो को उनके फैंस ने खूब पसंद किया है।

Diarch GO

कौन हैं रेमो डिसूजा?

रेमो डिसूजा भारतीय फिल्म उद्योग के एक जाने-माने कोरियोग्राफर, डांसर, फिल्म डायरेक्टर, और टेलीविजन जज हैं। उनका असली नाम रमेश गोपी नायर है, लेकिन उन्होंने फिल्म और डांस की दुनिया में रेमो डिसूजा के नाम से अपनी पहचान बनाई। रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को केरल के पालक्काड में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश गुजरात के जामनगर में हुई, जहां उनके पिता भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे।

डांस और निर्देशन में रेमो का योगदान

रेमो ने बचपन से ही डांस का शौक रखा, लेकिन उन्होंने कभी पेशेवर तौर पर डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। माइकल जैक्सन से प्रेरित होकर रेमो ने खुद से डांस सीखा और इस क्षेत्र में अपना नाम बनाया। उन्होंने 'ABCD' और 'स्ट्रीट डांसर 3D' जैसी लोकप्रिय डांस-आधारित फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा, उन्होंने डांस इंडिया डांस, झलक दिखला जा, और डांस प्लस जैसे डांस रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभाई है, जिससे उन्होंने देशभर में अपनी पहचान बनाई।

NSIT
Nsmch